Mahindra Pininfarina Eysing PF40: भविष्य केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का है। ऐसे में वाहन निर्माता कंपनियाें के लिए इन्हें सस्ता, सबसे पहले मार्केट में उपल्ब्ध करवाना और यूजर्स फ्रेंडली व पसंदीदा बनाना बड़ी चुनौती है। इसी कड़ी में हाल ही में Mahindra ने अपनी Pininfarina Eysing PF40 इलेट्रिक बाइक से पर्दा उठाया है।
रेट्रो लुक और ब्लैक कलर बाइक लवर्स को पसंद आ रहा
इस बाइक की खासियत यह है कि यह दिखने में तो एक आम साइकिल की तरह है। लेकिन यह 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सरपट दौड़ती है। इतना ही नहीं इसका रेट्रो लुक और ब्लैक कलर बाइक लवर्स के बीच की आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग दबाकर इसकी फोटो शेयर कर रहें हैं। आइए आपको भी इसके फीचर्स, प्राइस आदि की डिटेल बताते हैं।
और पढ़िए – Maruti Baleno को बस 1 लाख रुपए में बना लें अपनी, जानिए आसान ब्याज दरों की जानकारी
Features and Specifications
- वजन मात्र 65 किलोग्राम
- 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार
- 8 घंटे में बैटरी फुल चार्ज
- फास्ट चार्जिंग से बैटरी 4 घंटे में फुल चार्ज
- बैटरी नीचे है और उसे कवर करने के लिए इंडेक्स बॉक्स
- बाहरी भाग ब्लैक कलर और कुछ इंटीरियर पार्ट्स रेड कलर
- 1.72 kWh का बैटरी पैक
- 2 किलोवॉट क्षमता का इलेक्ट्रिक मोटर
- सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर की अधिकतम रेंज
- सिंगल राइडर के लिए
- अधिकतम 110 किलोग्राम का भार उठा सकने में सक्षम
फिलहाल यूरोप में उपलब्ध
जानकारी के मूताबिक फिलहाल इस बाइक को केवल यूरोप के बाजार में उतारा गया है। जहां इसकी कीमत 7,070 यूरो से शुरू होकर टॉप वेरिएंट की 13,780 यूरो है। इस हिसाब से इस समय भारतीय करेंसी में देश में इसकी टॉप वेरिएंट की कीमत 12 लाख रुपये पड़ेगी।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines