Mahindra XEV 7e Launch Update: महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 और XEV 9e भारत में खूब पसंद की जा रही हैं। इन दो EVs ने बुकिंग के नए रिकार्ड्स भी बना दिए हैं। और अब कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV ‘XEV 7e’ पर तेजी से काम कर रही है । इसे भी दो बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा। हाल ही में इस नए मॉडल की तस्वीर लीक हुई है। यह XUV.e8 कॉन्सेप्ट पर बेस्ड मॉडल है। इस नए मॉडल को BE 6 और XEV 9e के बीच रखा जाएगा। लेकिन इसके डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाले।
दो बैटरी पैक का ऑप्शन
नई XEV 7e को दो बैटरी पैक के साथ लाया जाएगा। फुल चार्ज में यह 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर करेगी। इस EV में BYD के लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) सेल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 59kWh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। यह 6 सीटर में आ सकती है।
इसके अलावा इसमें फ्रंट वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ट्रिपल इंटीग्रेटेड स्क्रीन, 16-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, कैप्टन सीट्स और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। नई XEV 7e इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इस नए मॉडल को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Upcoming Hybrid SUV: भारत में जल्द आ रहीं ये 3 हाइब्रिड SUV! माइलेज 30km के पार
डिजाइन और फीचर्स
आगामी Mahindra XEV 7e में नई क्लोज्ड ग्रिल मिलेगी। इसमें सिग्नेचर LED DRLs लाइट्स देखने को मिल सकती हैं। वहीं इस कार को थोड़ा अलग दिखाने के लिए इसमें अनोखे स्टार-पैटर्न एयरो व्हील्स और नए डिजाइन का लोअर फ्रंट बंपर मिलेगा। इसका साइड प्रोफाइल, व्हील्स, बूट डिजाइन, टेललैंप और पिलर स्ट्रक्चर कंपनी की ही XUV700 से मिलता-जुलता है। नए मॉडल को INGLO प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा।
यह एक बेहद सेफ और हाई परफॉरमेंस प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे कंपनी अपनी आने वाली कारों में इस्तेमाल करेगी। महिंद्रा की EVs का डिजाइन भारत में मौजूदा इलेक्ट्रिक कारों से काफी अलग और हटकर है। कंपनी सेफ्टी का भी पूरा ध्यान दे रही है। बैटरी में लगे सेल काफी हाई क्वालिटी से लैस हैं। ताकि कार को सेफ्टी मिल सके।
यह भी पढ़ें: Tesla के लिए Andhra Pradesh तैयार, पोर्ट एक्सेस और जमीन की ऑफर
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
29 mins agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
7 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines