अगले हफ्ते महिंद्रा अपनी एक नई एसयूवी पेश करने जा रही है. कंपनी 15 अक्टूबर को नई गाड़ी से पर्दा उठाएगी, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ नई एसयूवी को लेकर नहीं है. खबर है कि कंपनी अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO का CNG वर्जन भी ला सकती है. अगर ऐसा होता है, तो महिंद्रा के पोर्टफोलियो में पहली बार फैक्टरी-फिटेड CNG का विकल्प शामिल होगा और छोटी SUV सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा.
कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इस दिन कौन सा मॉडल पेश किया जाएगा. हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस मौके पर XUV 3XO का CNG वर्जन पेश किया जा सकता है. फिलहाल कंपनी की तरफ से CNG मॉडल को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
CNG के साथ चौथा पावरट्रेन
अगर XUV 3XO का CNG मॉडल आता है तो ये महिंद्रे के लिए बड़ा बदलाव होगा. अभी कंपनी की गाडियां, पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आती हैं. CNG की एंट्री के बाद महिंद्रा के पास चौथा पावरट्रेन विकल्प भी हो जाएगा. इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से ज्यादा विकल्प मिल सकेंगे.
टाटा की इन SUVs से होगा मुकाबला
CNG सेगमेंट में एंट्री के साथ महिंद्रा का सीधा मुकाबला टाटा मोटर्स की छोटी SUVs से हो सकता है. टाटा पंच और नेक्सॉन दोनों CNG विकल्प के साथ आती हैं. महिंद्रा के पास अभी इस सेगमेंट में CNG पावरट्रेन वाला मॉडल नहीं है. ऐसे में XUV 3XO CNG की एंट्री से दोनों कंपनियों के बीच मुकाबला और बढ़ सकता है.
दो पेट्रोल इंजन के साथ आती है XUV 3XO
फिलहाल महिंद्रा XUV 3XO में दो पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं. इसमें 1.2 लीटर MPFi टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 111 hp की पावर देता है. इसके अलावा 1.2 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जो 131 hp की पावर जनरेट करता है. अब कंपनी इनमें से किसी एक इंजन के साथ CNG विकल्प दे सकती है.
इसी इंजन के साथ आ सकता है CNG मॉडल
माना जा रहा है कि कंपनी XUV3XO के CNG वर्जन के लिए 1.2 लीटर MPFi इंजन का इस्तेमाल कर सकती है. इसकी वजह ये है कि MPFi इंजन को तैयार करना अपेक्षाकृत सस्ता होता है और यह CNG फ्यूल के साथ आसानी से एडॉप्ट किया जा सकता है.
पेट्रोल से कम हो सकती है रनिंग कॉस्ट
CNG कारों की मांग बढ़ने की एक बड़ी वजह इनकी कम रनिंग कॉस्ट है. पेट्रोल की तुलना में CNG पर कार चलाने का खर्च कम पड़ सकता है. यही वजह है कि छोटी कार और SUV खरीदने वाले ग्राहकों के बीच CNG मॉडल की मांग बनी हुई है. अब छोटी गाड़ियों में डीजल का विकल्प भी पहले जैसा नहीं रहा है, ऐसे में CNG ग्राहकों के लिए एक अहम विकल्प बन गया है.
महिंद्रा ने अभी नहीं किया कन्फर्म
सबसे जरूरी बात यह है कि XUV 3XO CNG को लेकर अभी महिंद्रा की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अभी यह जानकारी रिपोर्ट्स और अटकलों पर आधारित है. कंपनी 15 अक्टूबर को क्या पेश करती है, इसका खुलासा उसी समय होगा.
ये भी पढ़ें-त्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी, इतने बढ़े दाम, देखें नई प्राइज लिस्ट
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
23 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines