Mahindra Cars Price Hike: भारतीय ऑटोमोबाइल मेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने लाखों SUV फैंस को बड़ा झटका दिया है। जी हां, कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा है कि उसने अपनी तीन एसयूवी स्कॉर्पियो-एन, थार और एक्सयूवी700 की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कीमतों में बढ़ोतरी इस हफ्ते से लागु हो गई है। प्रोडक्ट खर्च बढ़ने के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया है। आइये तीनों गाड़ियों के लेटेस्ट प्राइस जानते हैं
जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Mahindra XUV700 की कीमत में हुई है, बताया जा रहा है कि इसकी कीमतों में 57,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। AX7 L पेट्रोल वैरिएंट जिसमें 7-सीट कॉन्फ़िगरेशन और मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, इसकी कीमत में कंपनी ने 57,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसी तरह, इसी मॉडल का डीजल वेरिएंट जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आता है, इसकी कीमतों में भी 53,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
कुछ वेरिएंट हुए सस्ते
हालांकि XUV700 के कुछ वेरिएंट की कीमतों में कटौती भी देखने को मिल रही है। कहा जा रहा है कि एंट्री-लेवल पेट्रोल वेरिएंट के प्राइस में 15,000 रुपये तक की कटौती हुई है, जबकि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 5-सीट ऑप्शन के साथ AX5 डीजल वेरिएंट की कीमत में 21,000 रुपये की सबसे ज्यादा कमी देखने को मिली है।
वीडियो से जानें XUV700 के कुछ खास फीचर्स
ये भी पढ़ें- बाइक और स्कूटी का ख्याल रखना जरूरी!
ये दो मॉडल भी हुए महंगे
स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक मॉडल की कीमत में 40,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इन दोनों एसयूवी के एक मॉडल को छोड़कर सभी वेरिएंट की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। एंट्री-लेवल पेट्रोल स्कॉर्पियो-एन वेरिएंट की कीमत में 34,000 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जबकि एंट्री-लेवल डीजल वेरिएंट की कीमत में 24,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
महिंद्रा थार की कीमतों में भी उछाल
इसके अलावा कंपनी की सबसे पॉपुलर गाड़ियों में से एक महिंद्रा थार की कीमतों में भी उछाल आया है। महिंद्रा थार के सभी वेरिएंट 35,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। हालांकि सबसे ज्यादा कीमतों में उछाल AX(O) डीजल मैनुअल वेरिएंट में देखने को मिला है, जिसमें 35,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाला टॉप-एंड पेट्रोल वेरिएंट LX भी 34,000 रुपये महंगा हो गया है।
ये भी पढ़ें- Social Media जरूरत है या लत? जानें फायदे और नुकसान
(Valium)
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
13 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
14 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
16 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
18 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
20 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines