Mahindra Bolero Neo 7 Seater Suv details in hindi: महिंद्रा की Bolero Neo कंपनी की हाई क्लास एसयूवी कार है, यह कार सात सीट ऑप्शन में आती है। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। कार का फ्रंट लुक बेहद मस्कुलर है। यह कार छह कलर ऑप्शन में ऑफर की जा रही है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि Mahindra Bolero और Mahindra Bolero Neo दोनों के मिलाकर हर महीने 10000 यूनिट्स की बुकिंग हो रही है।
चार वेरिएंट और हाई पावर इंजन
इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर आते हैं। कंपनी अपनी इस कार को N4, N8, N10 और N10 (O) चार वेरिएंट में ऑफर कर रही है। इसके टॉप वेरिंएट में अलॉय व्हील और लंबी टेललाइट मिलती है। एसयूवी कार का बेस मॉडल 11.95 लाख रुपये और टॉप मॉडल 15.04 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर ऑफर किया जा रहा है। कार में 1493cc का हाई पावर डीजल इंजन है।
जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
कंपनी का दावा है कि Mahindra Bolero Neo में 17.29 kmpl तक की मैक्सिमम माइलेज निकलती है। कार में 160 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस है, इसके टॉप वेरिएंट में ड्राइवर केबिन में डुअल एयरबैग दिए गए हैं। कार में इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है। कार में सात इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। Bolero Neo सड़क पर Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon और Maruti Brezza से मुकाबला करती है।
Mahindra Bolero Neo में मिलते हैं ये फीचर्स
- ऐप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो
- रियर आर्मरेस्ट
- इंजन में 100 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क
- 5 स्पीड गियरबॉक्स
- ट्यूबलेस टायर
- रिसर एसी वेंट
- ऑटो एसी
- रिसर सीट पर चाइल्ड एंकरेज
ये भी पढ़ें: Tata Punch को टक्कर देगी Hyundai की नई Casper, जानें इन गाड़ियों में क्या मिलता है खास?
ये भी पढ़ें: नई Tata Curvv को टक्कर देंगी Maruti और Hyundai की यह शानदार कार
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
5 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
8 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
10 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines