रोज चार्ज करने की टेंशन खत्म! डेली चलाने के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक कारें, कीमत सिर्फ 5 लाख से शुरू

पेट्रोल-डीजल से छुटकारा चाहते हैं? ये 4 इलेक्ट्रिक कारें कम कीमत में शानदार रेंज देती हैं और रोज चार्ज करने की झंझट भी खत्म कर देती हैं.

ELECTRIC CARS
1 / 6

भारत में अब तेजी से लोग पेट्रोल डीजल गाड़ियों से हटकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ बढ़ रहे हैं. इसकी बड़ी वजह है महंगे होते ईंधन से राहत और पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाना. कई राज्य सरकारें EV पर सब्सिडी भी दे रही हैं, जिससे इनकी कीमत थोड़ी आसान हो जाती है. हालांकि, शुरुआती कीमत अब भी कुछ लोगों के लिए चिंता का विषय है. अगर आपका इस्तेमाल रोज ऑफिस या शहर के भीतर है, तो ये 4 किफायती इलेक्ट्रिक कारें अच्छा विकल्प बन सकती हैं.

विज्ञापन

Tata Tiago EV

Tata Tiago EV2 / 6

यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में गिनी जाती है. इसमें 19.2 kWh और 24 kWh के दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. एक बार फुल चार्ज करने पर यह करीब 250 से 315 किलोमीटर तक चल सकती है. इसका कॉम्पैक्ट साइज शहर की भीड़भाड़ में ड्राइविंग को आसान बनाता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹7.99 लाख है.

विज्ञापन

MG Comet EV

MG Comet EV3 / 6

यह एक छोटी और स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार है, जिसे खास तौर पर शहर के ट्रैफिक को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें 17.3 kWh की बैटरी दी गई है, जो लगभग 230 किलोमीटर की रेंज देती है. इसका साइज छोटा होने से पार्किंग और तंग गलियों में चलाना बेहद आसान है. इसकी कीमत ₹7.62 लाख से शुरू होती है, जबकि BaaS ऑप्शन के तहत इसे ₹4.99 लाख + ₹3.2 प्रति किमी में भी लिया जा सकता है.

Citroen eC3

Citroen eC34 / 6

यह कार प्रीमियम फील के साथ आती है और इसका केबिन काफी स्पेशियस है. इसमें 29.2 kWh की बैटरी मिलती है, जो करीब 246 किलोमीटर की रेंज देती है. रोजाना ऑफिस आने जाने वालों के लिए यह एक आरामदायक और संतुलित विकल्प साबित हो सकती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹11.99 लाख है.

विज्ञापन

Tata Punch EV

Tata Punch EV5 / 6

अगर आप SUV जैसा लुक और ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस चाहते हैं, तो यह कार आपके लिए सही हो सकती है. इसमें 30 kWh और 40 kWh के बैटरी विकल्प मिलते हैं. इसकी रेंज 375 से 468 किलोमीटर तक जाती है, जो इस सेगमेंट में काफी मजबूत मानी जाती है. इसकी शुरुआती कीमत ₹9.69 लाख है, जबकि BaaS ऑप्शन में इसे ₹6.49 लाख + ₹2.6 प्रति किमी में खरीदा जा सकता है.

रोज चार्ज की टेंशन कम, क्यों हैं ये बेस्ट ऑप्शन?

रोज चार्ज की टेंशन कम, क्यों हैं ये बेस्ट ऑप्शन?6 / 6

इन सभी कारों की रेंज इतनी है कि रोजाना चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती. एक बार चार्ज करने पर ये 2 3 दिन तक आराम से चल सकती हैं, खासकर अगर आपका रोज का सफर सीमित है. शहर के हिसाब से ये कारें किफायती भी हैं और मेंटेनेंस खर्च भी कम रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन