सड़क पर सफर करते समय टोल प्लाजा से जुड़े कई सवाल लोगों के मन में रहते हैं. इनमें सबसे आम सवाल यही है कि अगर कोई व्यक्ति टोल प्लाजा के पास रहता है तो क्या वह अपना पहचान पत्र दिखाकर बिना टोल दिए वहां स निकल सकता है? बहुत से लोग मानते है कि स्थानीय निवासियों के लिए टोल पूरी तरह फ्री होता है, लेकिन ऐसा नहीं है.भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के नियमों के मुताबिक स्थानीय लोगों के लिए कुछ राहत का प्रावधान जरूर है लेकि सिर्फ पहचान पत्र दिखाे से टोल माफ नहीं होता. यहां समझते है इससे जुड़े नियम.
स्थानीय लोगों के लिए टोल पूरी तरह फ्री नहीं
NHAI के नियमों के अनुसार, सिर्फ टोल प्लाजा के पास रहने या पहचान पत्र दिखाने से किसी स्थानीय निवासी को टोल की पूरी तरह छूट नहीं मिलती. यानी यह मानना सही नहीं है कि स्थानीय लोग अपने आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र दिखाकर हर बार फ्री में टोल पार कर सकते हैं. यह एक आम गलतफहमी है.
लोकल मंथली पास से मिल सकती है राहत
स्थानीय निवासियों के लिए टोल में राहत का प्रावधान जरूर है. योग्य लोग लोकल मंथली पास बनवा सकते हैं. इसके पास के जरिए उन्हें टोल शुल्क में विशेष रियायत का छूट मिल सकती है. हालांकि यह सुविधा सभी को अपने आप नहीं मिलती. इसके लिए तय नियमों और शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है.
20 किलोमीटर के दायरे का नियम
आमतौर पर लोकल मंथली पास की सुविधा उन लोगों के लिए होती है. जिनका निवास संबंधित टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में है. इसके लिए वाहन मालिक को अपने स्थानीय पते का वैध प्रमाण देना होता है. संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद ही नियमों के तहत पास जारी किया जाता है.
ये भी पढ़ें-कार का ब्रेक फ्लुइड कब बदलना चाहिए? इस छोटी सी गलती से पड़ सकता है ब्रेक पर बड़ा असर
हर टोल प्लाजा पर नियम हो सकते हैं अलग
स्थानीय लोगों को मिलने वाली रियायत और पास से जुड़े नियमों में टोल प्लाजा के हिसाब से कुछ शर्तें लागू हो सकी हैं. इसलिए यह जरूरी है कि स्थानीय वाहन चालक अपने नजदीकी टोल प्लाजा पर लोकल पास की पात्रता जरूरी दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में पहले जानकारी ले लें.
पहचान पत्र दिखाना और लोकल पास अलग चीजें
यहां एक बात समझना जरूरी है कि सिर्फ पहचान पत्र दिखाना और लोकर मंथली पास होना एक ही बात नहीं है. पहचान पत्र स्थानीय पता सबित करने के लिए इस्तेमाल हो सकता है लेकिन उससे अपने आप टोल फ्री यात्रा का अधिकार नहीं मिल जाता. निर्धारित नियमों के तहत लोकल पास बनवाने के बाद संबंधित रियायत का का लाभ लिया जा सकता है.
क्या है पूरे नियम का सार?
सीधे शब्दों में कहें तो टोल प्लाजा के पास रहन वाले लोगों के लिए टोल पूरी तरह फ्रो होने का कोई सामान्य नियम नहीं है. हां पात्र स्थानीय निवासियों को लोकल मंथली पास के जरिए टोल शुल्क में राहत मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- बारिश में धुंधली हो गई कार की हेडलाइट? सर्विस सेंटर जानें की जरूरत नहीं, इन 5 आसान तरीकों से करें साफ
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
5 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
6 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
10 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
11 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
11 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines