EV Scooters: LML का आने वाला है ये नया स्कूटर, GENZ के लिए फ्यूचरिस्टिक लुक और अट्रैक्टिव कलर

LML Star में राइडर की सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दी जाएगी, इसमें अलॉय व्हील, डिजिटल कंसोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। स्कूटर डुअल टोन कलर ऑप्शन और आरामदायक सफर के लिए बिग लेग स्पेस के साथ आएगा।

LML Star (5)

LML Star EV Scooters: यंगस्टर्स टू व्हीलर्स में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और एडवांस टच स्क्रीन सिस्टम पसंद करते है। GENZ को ऐसे स्कूटर पसंद आते है जिन्हें डुअल कलर ऑप्शन हो, सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए जाएं और इनका हाईटेक एग्जॉस्ट कम आवाज को सपोर्ट करता हो। इसी सेगमेंट में LML अपनी नया ईवी स्कूटर Star पेश करने वाला है। फिलहाल कंपनी ने अपने इस स्कूटर की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। अनुमान है कि यह स्कूटर दिसंबर 2024 तक इंडियन मार्केट में पेश कर दिया जाएगा और इसकी शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये होगी।

स्कूटर में लगभग 85 Kmph की टॉप स्पीड

फिलहाल कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार LML अपने इस नए स्कूटर में 4 kWh की दमदार बैटरी ऑफर कर सकता है। यह बैटरी हाई स्पीड जनरेट करती है, स्कूटर में लगभग 85 Kmph की टॉप स्पीड मिलेगी। यह लॉन्ग रूट स्कूटर होगा, जिसमें एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 212 Km तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। स्कूटर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जो फास्ट चार्जर से 4 घंटे और सामान्य चार्जर से 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा।

लुक्स को बढ़ाएंगे ये फीचर्स

LML Star शुरुआत में केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च होगा। इसमें राइडर की सेफ्टी के लिए दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक मिल सकती है। बता दें डिस्क ब्रेक ड्रम के मुकाबले दोनों टायरों पर अधिक कंट्रोल देती है। यह स्कूटर डिजिटल कंसोल के साथ आएगा, जिससे इसे डैशिंग लुक्स मिलेंगे। इसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलेंगे, जो लुक्स को बढ़ाते हैं।

LML Star Specification
Battery Capacity 4 kWh
Max Speed 85 Kmph
Range 212 Km
Charging time
4-7 Hrs

 

एलईडी हेडलाइट और टेललाइट

LML Star 100 किलो से ज्यादा तक का वजन बड़ी आसानी से लेकर चल सकता है। यह लाइट वेट स्कूटर होगा, जिसे घर का कोई भी सदस्य चला सकता है। इसमें एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलेगी। स्कूटर में आरामदायक हैंडलबार और सिंगल पीस सीट मिलेगी। टूटी सड़कों पर राइडर को स्मूथ राइड देने के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रोक सस्पेंशन दिए जाएंगे। बाजार में यह स्कूटर Ampere Magnus, Ola S1 X, Okinawa iPraise+ Hero Electric Atria जैसे स्मार्ट ईवी स्कूटरों से कम्पीट करेगा।

OLA S1 X Key Highlights
Riding Range 95 km
Top Speed 85 kmph
Kerb Weight 101 kg
Battery Charging Time 5 hrs
Rated Power 2700 W
Seat Height 805 mm

 

LML Star को टक्कर देने वाले OLA S1 X की बात करें तो यह स्कूटर शुरुआती कीमत 81,818 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।  स्कूटर में 4 वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। इसमें….

Ola S1 X

Ola S1 X

 

  • आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
  • इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट दी गई है। स्कूटर में 3.5 इंच की टीएफटी यूनिट मिलती है।
  • आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर स्प्रिंग सस्पेंशन।
  • सामान रखने के लिए 34-लीटर का अंडरसीट बूट स्पेस

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ