हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Lexus ने उठाया अपनी नई धांसू एसयूवी कार से पर्दा, जानें फीचर्स और कीमत

विज्ञापन
फाइल फोटो

Lexus LBX: जापानी कार निर्माता कंपनी लेक्सस ने अपनी धाकड़ एसयूवी कार Lexus LBX से पर्दा उठाया है। कंपनी की यह सबसे छोटी साइज की एसयूवी कार है। इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा। कार में बड़ा 332 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है।

जानदार कार में 1.5-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन

Lexus LBX में पैरेलल हाइब्रिड सिस्टम मिलता है। इस जानदार कार में 1.5-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। Lexus LBX में रियर साइड में स्पॉइलर, स्टाइलिश एलईडी टेललाइट दी गई है।

2,580 एमएम लंबा व्हीलबेस मिलता है

लेक्सस ने अपनी इस दमदार नई कार को टीएनजीए-बी प्लेटफॉर्म पर बनाया है। इस जबरदस्त कार की लंबाई 4,190 एमएम, चौड़ाई 1,825 एमएम और ऊंचाई 1,560 एमएम की है। इसमें 2,580 एमएम लंबा व्हीलबेस मिलता है, जिससे इसे कंट्रोल करना और संकरी जगह से मोड़ना आसान है।

ये भी पढ़ेंः जुलाई से नॉन-EV दोपहिया वाहनों का पंजीकरण नहीं होगा, दिसंबर से कारों का भी बंद!

12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले

इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी के साथ 9.8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Lexus LBX में 134 bhp की पावर और 185 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। कार महज 9.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें 18-इंच बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसके लुक को अट्रैक्टिव बनाता है। कार के साइड्स पर क्रोम स्ट्रिप दिया गया है।

एयरबैग और एबीएस जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर 

कार में एयरबैग, एबीएस और ADAS जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। बता दें एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) दिया जाएगा। ADAS से कार सड़क पर चलते समय खुद ही किसी खतरे, वाहन, वस्तु या व्यक्ति की मौजूदगी को भांप लेती है। इसके बाद ये ड्राइवर को अलर्ट भी करती है जिससे हादसों को टालने में मदद मिलती है। यह टेक्नोलॉजी रडार, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें