जुलाई से नॉन-EV दोपहिया वाहनों का पंजीकरण नहीं होगा, दिसंबर से कारों का भी बंद!

tata showroom, tata service, tata charging station, tata motars

tata charging station

non-EV Registration Stop: चंडीगढ़ प्रशासन ने घोषणा की है कि वह वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ICE (internal combustion engine) दोपहिया वाहनों का जुलाई तक और चार पहिया वाहनों का दिसंबर तक पंजीकरण बंद कर देगा। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इसका उद्देश्य UT (Indian union territory) की इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 के तहत गैर-इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को हतोत्साहित करना है।

विज्ञापन

UT ने कहा, ‘शहर में पर्यावरण के अनुकूल और हरित परिवहन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 को अधिसूचित किया। प्रतिबंध का मकसद पहले साल यानी 2022 में पिछले साल की तुलना में चौपहिया वाहनों में 10 फीसदी और दोपहिया वाहनों में 35 फीसदी की कमी करना था। चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए चौपहिया वाहनों में 20 प्रतिशत और दुपहिया वाहनों में 70 प्रतिशत कटौती का लक्ष्य है।’

विज्ञापन

देखें क्या कहता है आंकड़ा

नीति के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष में केंद्र शासित प्रदेश में गैर-इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की संख्या 6,202 निर्धारित की गई है, जबकि गैर-इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों की सीमा 22,626 है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 4,032 दोपहिया वाहनों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिसका अर्थ है कि अब 31 मार्च, 2024 तक केवल 2,170 पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर और मोटरसाइकिलों का पंजीकरण किया जा सकता है।

विज्ञापन

इसी तरह, वित्तीय वर्ष के लिए लक्ष्य पूरा होने के बाद जीवाश्म ईंधन से चलने वाले चौपहिया वाहनों का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। इस वित्तीय वर्ष के लिए ICE चार पहिया वाहनों के लिए लक्ष्य दिसंबर तक प्राप्त होने की संभावना है, जबकि ICE दोपहिया वाहनों के लिए लक्ष्य जुलाई तक ही प्राप्त होने की उम्मीद है।

इसलिए, कोई भी अगले वित्त वर्ष तक चंडीगढ़ में गैर-इलेक्ट्रिक दोपहिया या कार का पंजीकरण नहीं करा पाएगा। हालांकि, इससे ईवी वाहनों की ब्रिकी बढ़ेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ