Honda Activa e से लेकर TVS iQube को कड़ी टक्कर देने मार्केट में SAR ग्रुप की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सब्सिडियरी Lectrix ने अपना नया स्कूटर बाजार में उतारा दिया है। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर का डिजाइन और इसके फीचर्स ग्राहकों को पसंद आयेंगे। Lectrix ने नए प्लेटफॉर्म के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है । ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस स्कूटर को 2 बैटरी पैक ऑप्शन के लाया गया है। यह स्कूटर नए प्लेटफॉर्म NDuro पर तैयार किया गया है। इस स्कूटर के साथ कंपनी ने Battery As A Service की भी सर्विस प्रोवाइड की है। आइये जानते हैं नए स्कूटर की बैटरी से लेकर रेंज और कीमत तक के बारे में…
Lectrix EV NDuro: बैटरी और रेंज
इस स्कूटर में 2.3 kwh और 3 kwh का बैटरी पैक मिलेगा. 2.3 kwh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 90 किमी की रेंज देता है जबकि 3 kwh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 117 किमी की रेंज देता है स्कूटर में 42 लीटर का बूटस्पेस मिलता है। छोटी बैटरी पैक में 5 इंच का कलर्ड डिस्प्ले और बड़े बैटरी पैक में TFT स्क्रीन दी गई है।
इसकी टॉप स्पीड 65 kmph है। 2.3 kwh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 90 km की रेंज देता है जबकि 3 kwh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 117 km की रेंज देता है। इसके अलावा स्कूटर में 42 लीटर का स्टोरेज मिलता है। इस स्कूटर में साइड स्टैंड कटऑफ एंड अलर्ट, SOS (On App) और रिवर्स मोड का सपोर्ट मिलता है। स्कूटर पर 3 साल और 36000 km की स्टैंडर्ड बैटरी वारंटी मिलती है।
यह भी पढ़ें: 7.99 लाख में All New Honda Amaze हुई लॉन्च, 6 एयरबैग्स और ADAS से मिलेगी पूरी सेफ्टी
Lectrix EV NDuro: कीमत
कीमत की बात करें तो 2.3 kwh बैटरी पैक की एक्स-शोरूम कीमत 89,999 रुपये है लेकिन इसे अगर बैटरी एज ए सर्विस पर खरीदा जाएगा तो इसकी 59,999 रुपए होगी और बैटरी के लिए अलग से पेमेंट करनी होगी। इसके अलावा 3 kwh बैटरी पैक की कीमत 99,999 रुपए है लेकिन फिलहाल इस पर Baas का सपोर्ट नहीं है।
इस लॉन्च के मौके पर कंपनी ने ऐलान किया गया है कि पहले 1000 ग्राहकों को इन स्कूटर पर फ्लैट 5000 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा । इसकी बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू होगी और इसकी डिलिवरी 2 फरवरी से शुरू हो जाएगी। डिजाइन, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में यह एक अच्छा स्कूटर है जिसे आप खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Maruti कर रही है स्टॉक क्लियर, इन कारों पर मिल रहा है 83000 रुपये तक का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
ट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
17 hrs agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
18 hrs agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
19 hrs agoइलेक्ट्रिक कार की रेंज और बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?
21 hrs agoHero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
2 days agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
2 days agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
2 days agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
2 days agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
3 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines