Land Rover Defender: एसयूवी सेगमेंट में लग्जरी फीचर्स के साथ धाकड़ कार का बाजार में अलग ही क्रेज रहता है। यह कार एसयूवी कारों से थोड़ी महंगी जरूरत होती हैं लेकिन बावजूद इसके इनकी डिमांउ कम नहीं होती। इसी कड़ी में एक कार है Land Rover Defender.
1997 cc से 4997 cc तक का इंजन विकल्प
इस कार में हैवी इंजन कार पसंद करने वालों के लिए 1997 cc से 4997 cc तक का इंजन विकल्प मिलता है। इतने बड़े इंजन के साथ यह कार सड़कों का शहंशाह है। ऑफ रोडिंग में यह कार दमदार परफॉमेंस देती है। इस जंबोजेट कार में 296.3 से लेकर 394.26 Bhp तक की पावर मिलती है।
फाइल फोटो
कार 5, 6, 7 सीटिंग कैपेसिटी ऑप्शन
खास बात यह है कि यह कार 5, 6, 7 सीटिंग कैपेसिटी ऑप्शन में मिलती है। आप अपनी जरूरत अनुसार इनमें बदलाव भी करवा सकते हैं। यह 4×4 कार है । इस ऑल व्हील ड्राइव कार में इतने बड़े इंजन के साथ भी 14.01 kmpl तक की माइलेज मिलती है। इसमें डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं।
दो बॉडी स्टाइल पांच वेरिएंट
Land Rover Defender न्यू जेनरेशन एसयूवी कार है। बाजार में यह कार 73.98 लाख रुपये से लेकर 89.63 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें 90 और 110 दो बॉडी स्टाइल पांच अलग-अलग वेरिएंट Base, S, SE, HSE, और First Edition में आते हैं।
ये भी पढ़ेंः मई 2023 में ये हैं किआ की टॉप 3 बेस्ट सेलिंग कार, जानें फुल डिटेल
6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम
लैंड रोवर डिफेंडर का 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 300 PS की पावर और 400 Nm का टॉर्क देता है। धाकड़ एसयूवी में 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। कार में नेविगेशन के साथ-साथ Android Auto और Apple CarPlay के साथ 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है।
यात्री सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्शन कंट्रोल
लैंड रोवर डिफेंडर में यात्री सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेकिंग कंट्रोल और डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे तगड़े फीचर्स मिलते हैं। बाजार में यह कार Jeep Wrangler को टक्कर देती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
17 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
20 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
22 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines