Kia Car Sales in May 2023: मई 2023 में किआ की टॉप 3 बेस्ट सेलिंग कार बनी हैं सोनेट, सेल्टोस और कैरेंस। वहीं, किआ इंडिया ने मई 2023 में कुल 24,770 यूनिट बेची हैं। इसमें घरेलू बिक्री की संख्या 18,766 यूनिट रही।

सेल्टोस के 4,065 यूनिट्स बिक्री

जानकारी के अनुसार किआ ने मई 2023 में कुल 6004 यूनिट का निर्यात किया है। इस माह डीलरशिप पर कुल 24079 वाहन भेजे। कंपनी ने बीते माह सेल्टोस के 4,065 यूनिट्स और कैरेंस के 6,367 यूनिट्स की बिक्री की है। बता दें 2023 किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

इस कार का आने वाला है नया वर्जन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुमान है कि आगामी जुलाई में Kia Seltos का नया वर्जन पेश किया जा सकता है। इसमें 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। कार का धाकड़ इंजन 160 bhp की पावर और 253 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।

Kia Carens में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन

2023 Kia Carens में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 160PS और 253Nm का टार्क जेनरेट करता है। कार में  इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। Kia Carens का सबसे सस्ता मॉडल प्रेस्टीज 1.5L iMT शुरूआती कीमत 13.25 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। वहीं, टॉप मॉडल लग्जरी प्लस 1.5 डीसीटी – 17.95 लाख रुपये (एक्स शोरुम) में मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ