लग्जरी SUV खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए Land Rover Defender अब पहले से सस्ती हो गई है. Jaguar Land Rover (JLR) ने भारत में Defender की लोकल असेंबली शुरू कर दी है. इसका सीधा फायदा SUV की कीमतों पर पड़ा है और वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत 34 लाख रुपये तक घट गई है. अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99 लाख रुपये हो गई है. कीमत में इस कटौती के बाद Defender उन ग्राहकों के लिए ज्यादा आकर्षक विकल्प बन सकती है, जो लग्जरी के साथ दमदार ऑफ-रोडिंग क्षमता वाली SUV चाहते हैं.
भारत में शुरू हुई Defender की लोकल असेंबली
अब तक Land Rover Defender को स्लोवाकिया से पूरी तरह बनी हुई कार यानी CBU (Completely Built-Up Unit) के रूप में भारत लाया जाता था. अब कंपनी इसे CKD (Completely Knocked-Down) किट के रूप में भारत ला रही है और यहां असेंबल कर रही है. इसके लिए महाराष्ट्र के पुणे स्थित कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का इस्तेमाल किया जा रहा है.
JLR के इसी प्लांट में पहले से Range Rover और Range Rover Sport जैसे लग्जरी मॉडल भी असेंबल किए जाते हैं. भारत में लोकल असेंबली शुरू होने से Defender की कीमत कम करने में मदद मिली है.
Land Rover Defender की नई कीमतें
लोकल असेंबली के बाद Defender के चुनिंदा 110 X-Dynamic HSE वेरिएंट की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नई और पुरानी एक्स-शोरूम कीमतों की तुलना इस तरह है.
| वेरिएंट | नई कीमत | पुरानी कीमत | कीमत में कटौती |
| Defender 110 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल X-Dynamic HSE | ₹99 लाख | ₹1.13 करोड़ | ₹14.50 लाख |
| Defender 110 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल X-Dynamic HSE | ₹1.18 करोड़ | ₹1.52 करोड़ | ₹34 लाख |
| Defender 110 3.0-लीटर डीजल X-Dynamic HSE | ₹1.18 करोड़ | ₹1.52 करोड़ | ₹34 लाख |
कम इंपोर्ट ड्यूटी से घटे दाम
Defender की कीमतों में कमी की बड़ी वजह भारत में इसकी असेंबली शुरू होना है. CBU मॉडल के मुकाबले CKD किट के रूप में आने वाली कार पर कम इंपोर्ट ड्यूटी लागू होती है. इससे कंपनी को SUV की कीमत घटाने में मदद मिली है. वेरिएंट के आधार पर कीमत में 14.50 लाख रुपये से लेकर 34 लाख रुपये तक की कटौती हुई है.
हालांकि, पुरानी कीमतों में शामिल कुछ ऑप्शनल फीचर्स को अब स्टैंडर्ड बनाया गया है. ऐसे में नई और पुरानी कीमतों की तुलना करते समय इन सुविधाओं को भी ध्यान में रखना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- Hyundai Bayon: 10 लाख से कम में बेस मॉडल, टॉप में मिलेंगी डुअल स्क्रीन, जानें हर वेरिएंट की कीमत
संबंधित खबरें
Hyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
22 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines