Land Rover Defender 130 Launch Price in India: लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी लैंड रोवर ने अपनी नई कार डिफेंडर 130 को माइल्ड हाईब्रिड में पेश किया है। इस कार को दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें दो पावरट्रेन हैं। लैंड रोवर की इस कार का मुकाबला टोयोटा की लैंड क्रूजर और बीएमडब्ल्यू एक्स7 एसयूवी से होगा। आगे हम इस कार में मिलने वाले खास फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।
Land Rover Defender 130 Design
लैंड रोवर से इस कार को शानदार लुक देने के लिए इसमें 20 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील के साथ फुल साइज स्पेयर व्हील भी शामिल किया गया है। ये कार बाकी डिफेंडर मॉडल्स के मुकाबले 340mm लंबी है। इसके अलावा मैट्रिक्स एलईडी हैडलैंप्स, स्मोक्ड टेल लाइट्स भी दी गई हैं।
Land Rover Defender 130 Price
लैंड रोवर डिफेंडर 130 कार की कीमत की बात करें तो इसके एचएसई मॉडल की कीमत 1.30 करोड़ रुपये, एक्स मॉडल की कीमत 1.41 करोड़ रुपये, एचएसई डीजल मॉडल की कीमत 1.30 करोड़ रुपये और एक्स डीजल मॉडल की कीमत 1.41 करोड़ रुपये है।
और पढ़िए – Mahindra Bolero Neo Plus: अब भूल जाओगे फॉर्च्यूनर और इनोवा, मार्केट में धमाका करने आ गई यह कार
Land Rover Defender 130 Engine
इस कार में दो पावर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम और ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प भी मिलता है। जिसमें पहला 3.0-L सिक्स-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो अधिकतम 394bhp की पावर और 550Nm का उच्चतम टॉर्क पैदा करता है। और दूसरा डीजल इंजन जो अधिकतम 296बीएचपी की पावर और 600एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है।
Land Rover Defender 130 Features
लैंड रोवर का 11.4-इंच प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार-प्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, फोर-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री, आर्मरेस्ट, सेंटर कंसोल, मेमोरी, एचयूडी, सराउंड-व्यू कैमरा, मेरिडियन-सोर्स्ड म्यूजिक सिस्टम से लैस है। ये सिस्टम हीटिंग-कूलिंग फंक्शंस के साथ 14-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स जैसी नई सुविधाओं से लैस है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
22 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines