Lamborghini Urus Performante Launched in India: इटालियन वाहन निर्माता लेम्बोर्गिनी ने आखिरकार 24 नवंबर, गुरुवार को भारत में नई लेम्बोर्गिनी यूरस परफॉर्मेंट लॉन्च कर दी। हालांकि, इसी साल 2022 अगस्त में कंपनी ने अपनी नई लेम्बोर्गिनी यूरस परफॉर्मेंट को वैश्विक बाजार में पेश कर दिया था। वहीं, अब भारतीय बाजार में भी नई लेम्बोर्गिनी उतार दी गई है। आइए आपको लेम्बोर्गिनी यूरस परफॉर्मेंट के फीचर्स और कीमत बताते हैं।
Lamborghini Urus Performante Engine
लेम्बोर्गिनी यूरस परफॉर्मेंट 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड वी 8 इंजन से लैस है। यह 666 हॉर्सपावर और 850 एनएम का टार्क पैदा करने में सक्षम है। गति पसंद करने वालों के लिए, हमें कहना होगा कि यह केवल 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी के मुताबिक कार की टॉप स्पीड 306 किमी/घंटा है।
और पढ़िए – Mclaren ने लॉन्च की भारत में सबसे महंगी कार, कीमत इतनी कि खरीद लेंगे कई Fortuner!
Lamborghini Urus Performante Price in India
बात करें अगर लेम्बोर्गिनी की यूरस परफॉर्मेंट के कीमत की तो भारत में इस कार को 4.4 करोड़ रुपये में लॉन्च किया है। इसको अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इनमें नारंगी, पीला, हरा, नीरो नॉक्टिस, रोसो, मार्स, ब्लू एलोस, बियांको मोनोसेरस, नीरो हेलेन और जियालो एउज कलर शामिल हैं। हालांकि, भारत में इसके कितने कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे, इसे लेकर कोई पुष्टी अभी नहीं हुई है।
और पढ़िए – आधी से भी कम कीमत पर खरीदें मारूति और महिन्द्रा की ये कारें, जानिए क्या है ऑफर
Lamborghini Urus Performante Design
नई उच्च-प्रदर्शन वाली कार को कूलिंग वेंट्स के साथ एक नया हुड, एक आक्रामक फ्रंट बम्पर, नए साइड वेंट्स के साथ एक बेहतर रियर बम्पर मिला। कार के अंदर, एक नया हेक्सागोनल डिज़ाइन मिलता है, कार की सीट परफॉर्मेंट बैज के साथ आती है। आप दरवाजों, हेडलाइनर और स्टीयरिंग व्हील पर भी बैज देख सकते हैं।
आपको बता दें कि भारतीय ऑटो बाजार में आरऑएसक्यू8, एस्टन मार्टिन डीएमएक्स 707 और मासेराती लेवांते ट्रोफियो जैसी कारें लेम्बोर्गिनी यूरस परफॉर्मेंट को टक्कर देंगी। हालांकि, अब देखना होगा कि लेम्बोर्गिनी की यूरस परफॉर्मेंट को लोगों द्वारा कितना पसंद किया जाता है और इसके कौन-कौन से रंग बाजार में उतारे जा सकते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
8 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
10 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines