हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी, सस्ती हुई KTM Duke! इस बदलाव के साथ लॉन्च हुई नई बाइक

KTM India ने बड़ा गेम खेलते हुए अपनी पॉपुलर Duke को नए 350cc इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है. कम टैक्स और कम कीमत की वजह से अब यह बाइक पहले से ज्यादा अफॉर्डेबल हो गई है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

विज्ञापन
390 Duke अब 350cc में.

KTM Duke 390 350cc: भारतीय बाइक बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां KTM India ने अपनी पॉपुलर Duke सीरीज में नया 350cc वर्जन लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि यह कदम सिर्फ नया मॉडल लाने के लिए नहीं, बल्कि कीमत को काबू में रखने और ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाने के लिए उठाया गया है. अब 390 Duke पहले से ज्यादा अफॉर्डेबल हो गई है, जिससे यह सेगमेंट में और मजबूत हो सकती है.

कीमत और वेरिएंट में क्या बदला?

नई 350cc वाली KTM 390 Duke की एक्स-शोरूम कीमत 2.77 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, इसके 399cc वाले पुराने मॉडल को अब KTM 390 Duke R के नाम से बेचा जाएगा, जिसकी कीमत 3.39 लाख रुपये है. ध्यान देने वाली बात यह भी है कि हाल ही में Duke R की कीमत में 40,000 रुपये का इजाफा किया गया था. ऐसे में दोनों बाइक्स के बीच कीमत का फर्क अब और ज्यादा साफ नजर आता है.

350cc वर्जन लाने की वजह

KTM ने 350cc इंजन वाला वर्जन इसलिए पेश किया है क्योंकि नए GST नियम के तहत 350cc से ज्यादा इंजन वाली बाइक्स पर 40% टैक्स लगता है. ऐसे में 349cc इंजन के साथ यह बाइक ग्राहकों के लिए ज्यादा किफायती बन गई है. यही कारण है कि यह मॉडल 399cc वर्जन के मुकाबले करीब 62,000 रुपये सस्ता है. अच्छी बात यह है कि कंपनी दोनों वर्जन को एक साथ बेचती रहेगी.

विज्ञापन

इंजन और परफॉर्मेंस में अंतर

नई Duke में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 41 bhp की पावर और 33.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं 399cc इंजन 45 bhp और 39 Nm का आउटपुट देता है. साफ है कि कागजों पर परफॉर्मेंस थोड़ी कम हुई है. KTM ने इंजन का स्ट्रोक घटाकर 56.1 mm कर दिया है, जो पहले 64 mm था, जबकि बोर 89 mm ही रखा गया है. बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ क्विकशिफ्टर भी दिया गया है.

हार्डवेयर और फीचर्स में क्या है खास

हार्डवेयर के मामले में कंपनी ने कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. इस बाइक में वही स्प्लिट-ट्रेलिस फ्रेम, एडजस्टेबल सस्पेंशन और दमदार ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है. सीट की ऊंचाई 800mm से 820mm के बीच रखी गई है और वजन 163.8 किलोग्राम है. फीचर्स की बात करें तो इसमें TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, मल्टीपल राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन

कम कीमत, ज्यादा ग्राहकों पर फोकस

नई 350cc Duke भले ही परफॉर्मेंस के मामले में Duke R जितनी आक्रामक न हो, लेकिन इसकी कीमत इसे ज्यादा लोगों के लिए आसान बना देती है. KTM का यह कदम साफ तौर पर ज्यादा बिक्री हासिल करने की रणनीति का हिस्सा लगता है. इसके अलावा कंपनी ने 350cc इंजन के साथ KTM 390 Adventure भी लॉन्च की है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.81 लाख रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें- Kia का धांसू डिस्काउंट ऑफर! SUV से MPV तक मिल रहा 3.20 लाख तक का फायदा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola