Kia का धांसू डिस्काउंट ऑफर! SUV से MPV तक मिल रहा 3.20 लाख तक का फायदा
अप्रैल 2026 में Kia India ने अपनी कारों पर जबरदस्त छूट का ऐलान किया है, जहां कुछ मॉडल्स पर 3 लाख रुपये से ज्यादा तक का फायदा मिल रहा है. Carnival से लेकर Seltos और Carens EV तक, हर सेगमेंट में ऑफर्स की बारिश हो रही है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

अप्रैल 2026 के लिए Kia India ने अपनी कार रेंज पर नए डिस्काउंट ऑफर्स जारी किए हैं, जिनमें MPVs और SUVs दोनों शामिल हैं. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और कॉर्पोरेट/लॉयल्टी स्कीम्स का कॉम्बिनेशन दिया जा रहा है. यह जानकारी डीलरशिप स्तर के सोर्स से सामने आई है, इसलिए असली लाभ स्टॉक, लोकेशन और खरीदार की पात्रता के अनुसार बदल सकते हैं. खरीदने से पहले नजदीकी डीलरशिप से सही ऑफर जरूर कन्फर्म करें.
Kia Carnival अप्रैल 2026 ऑफर
2 / 5Kia Carnival पर इस महीने सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है. PY25 मॉडल्स पर कुल बेनिफिट करीब 3.20 लाख रुपये तक पहुंच रहा है, जिसमें 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 2 लाख रुपये का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपये तक के कॉर्पोरेट ऑफर्स शामिल हैं. वहीं MY26 यूनिट्स पर यह लाभ घटकर करीब 1 लाख रुपये तक रह जाता है, जिसमें 50,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और लगभग 30,000 रुपये तक के कॉर्पोरेट बेनिफिट मिलते हैं.
Kia Seltos अप्रैल 2026 ऑफर
3 / 5Kia Seltos के MY25 वेरिएंट्स पर कुल 1.35 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. इसमें 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 60,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है. इस ऑफर के साथ Seltos मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आती है.
Kia Syros अप्रैल 2026 ऑफर
4 / 5Kia Syros के डीजल ऑटोमैटिक (PY25) मॉडल पर कुल 1.55 लाख रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं. इसमें 70,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज इंसेंटिव शामिल है. MY26 वर्जन पर यह ऑफर घटकर करीब 60,000 रुपये तक रह जाता है, जिसमें 10,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये स्क्रैपेज ऑफर शामिल हैं.
Kia Carens Clavis EV अप्रैल 2026 ऑफर
5 / 5Kia Carens Clavis EV के इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी कंपनी ने अच्छे ऑफर्स पेश किए हैं. PY25 के HTM वेरिएंट पर कुल 2.15 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है, जिसमें 85,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 75,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 35,000 रुपये तक के कॉर्पोरेट/लॉयल्टी बेनिफिट शामिल हैं. वहीं MY26 मॉडल्स पर यह लाभ घटकर लगभग 90,000 रुपये तक सीमित है, जिसमें 20,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और करीब 30,000 रुपये तक के अतिरिक्त ऑफर्स शामिल हैं. . . . डिस्क्लेमर- कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट की जानकारी अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स के आधार पर दी गई है. आपके शहर, डीलरशिप या समय के अनुसार यह ऑफर कम या ज्यादा हो सकता है. इसलिए कार खरीदने से पहले सभी ऑफर्स और शर्तों की पुष्टि जरूर कर लें.