KTM 200 Duke Vs Yamaha FZ S Fi: मिड सेगमेंट बाइक्स में 150 से 200 सीसी पावर तक का इंजन मिलता है। यह बाइक हाई स्पीड के साथ जबरदस्त माइलेज और ट्रेंडी लुक्स के साथ आती हैं। इसी सेगमेंट की दो धांसू बाइक्स हैं KTM 200 Duke और Yamaha FZ S Fi. इन दोनों ही बाइक्स में अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक ऑफर किए जा रहे हैं। इनमें स्टाइलिश फ्रंट लुक्स और आरामदायक सीट साइज मिलता है। आइए आपको इन दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
केटीएम में मिलता है यामाहा के मुकाबले हाई पावर इंजन
KTM 200 Duke में 199.5 cc का जबरदस्त इंजन मिलता है। Yamaha FZ S Fi 149 cc के इंजन पावर के साथ ऑफर की जा रही है। यामाहा में कंपनी 45 kmpl की माइलेज मिलने का दावा करती है। कंपनी के अनुसार केटीएम 200 में सड़क पर लगभग 34.5 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल जाती है।
वजन में यामाहा है हल्की
यामाहा की इस बाइक में 115 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। केटीएम महज 8.51 सेकंड में 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। दोनों लॉन्ग रूट बाइक हैं, केटीएम में 13.4 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, वहीं, Yamaha में 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है, इसका वजन 135 kg का है। KTM 200 Duke में 159 kg का वजन है।
KTM 200 Duke के सुपर फीचर्स
- बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
- इसमें 1 वेरिएंट और स्टाइलिश हैंडलबार है
- शुरुआती कीमत 1.96 लाख एक्स शोरूम
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है
- डिस्क ब्रेक और तीन कलर ऑप्शन
- बाइक की सीट हाइट 822 mm की है
- इंजन में 24.67 bhp की पावर और 19.3 Nm का टॉर्क
Yamaha FZ S Fi के कूल फीचर्स
- पांच कलर ऑप्शन और दो वेरिएंट
- 12.2 bhp की पावर 13.3 Nm का टॉर्क
- बेस मॉडल 1.22 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है
- डिस्क ब्रेक और एलईडी हेडलाइट
- 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
ये भी पढ़ें: नई Bajaj Pulsar NS400Z या Triumph Speed 400, किसमें कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?
संबंधित खबरें
दिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines