Kinetic e-Luna: पहले कायनेटिक इलेक्ट्रिक लूना सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही आया करती थी लेकिन जब से इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च है तब से यह और भी डिमांड में आ गई है। हर कोई e-Luna के बारे में जानना चाहता है। यह आज के समय में एक लोकप्रिय सवारी के रूप में उभर कर सामने आई है। पेट्रोल स्कूटर की तुलना में यह काफी किफायती साबित होती है।
इसकी रनिंग कॉस्ट महज 10 पैसे प्रति किलोमीटर है। वहीं इसकी ओनरशिप कॉस्ट 2,500 रुपए से भी कम है। नई इलेक्ट्रिक लूना की कीमत 69,990 रुपये से शुरू होती है।
हर साल 27,120 रुपये की बचत।
नई इलेक्ट्रिक लूना के इस्तेमाल से आप पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर की तुलना में हर महीने आप 2,260 रुपये की बचत आप कर सकते हैं। कंपनी ने इसकी कैलकुलेशन निकाल कर अपनी वेबसाइट पर शेयर की हुई है। e-Luna को फुल चार्ज होने में 2 यूनिट का खर्च आता है। इलेक्ट्रिक लूना को डेली यूज़ के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा छोटे बिजनेस के लिए यह काफी उपयोगी सवारी साबित हो सकती है।
फीचर्स
इलेक्ट्रिक लूना में इलेक्ट्रिक लूना दो बैटरी पैक के साथ आती है जोकि 1.7kWh और 2kWh शामिल है। सिंगल चार्ज पर यह 110 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। फुल चार्ज होने में इसे करीब 4 घन्टे का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है।
इलेक्ट्रिक लूना में सेफ्टी लॉक मिलता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम दिया है। इसमें 16 इंच के बड़े व्हील्स दिए हैं। बेहतर राइड के लिए इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिए हैं। पीछे बैठने वाले के लाइट ग्रैब रेल मिलती है।
इलेक्ट्रिक लूना में सामन रखने के लिए आगे की तरफ काफी अच्छा स्पेस दिया है। इस पर आप 150 किलोग्राम तक का सामान लोड कर सकते हैं। मजबूती देने के लिए इसमें स्टील चेसिस का इस्तेमाल किया है।
यह भी पढ़ें: गर्मी में कार में भूलकर भी न रखें ये सामान, वरना मिनटों में लग सकती है भयंकर आग
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
19 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
21 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines