कियारा आडवाणी के पास है यह धांसू कार, 5 सेकंड़ में पकड़ी है 100 की रफ्तार

Kiara advani car collection Mercedes-Benz E-Class

Kiara advani car collection Mercedes-Benz E-Class

विज्ञापन

Kiara advani car collection: कियारा आडवाणी अपनी स्टाइलिश ड्रेस और बेहतरीन फिटनेस के लिए फेमस हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उन्हें महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके गैराज में Mercedes-Benz E-Class, Audi A8 और BMW 5-Series जैसे शानदार गाड़ियां हैं।

2995 cc का इंजन मिलता है

बात करें Audi A8 L की तो यह 5 सीटर धाकड़ कार है। यह शुरुआती कीमत 1.29 करोड़ रुपये एक्स शोरूम से लेकर 1.57 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। फिलहाल यह कार 2 वेरिएंट में आती है। इस पावरफुल लग्जरी कार में 2995 cc का इंजन मिलता है।

Advertisment

केवल दो ट्रिम में ऑफर की जाती है

Audi A8 L में 3-लीटर टर्बों पेट्रोल इंजन का ऑप्शन है। यह स्टाइलिश कार 340 PS की पावर और 500 Nm का टॉर्क देती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें 505 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। यह पेट्रोल कार फिलहाल केवल दो ट्रिम में ऑफर की जाती है।

8V की माइल्ड हाइब्रिड सेटअप मिलता है

Audi A8 L में 48V की माइल्ड हाइब्रिड सेटअप मिलता है। यह कार 8-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। कार 5.7 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ी लेती है। बाजार में यह कार Mercedes S-Class और BMW 7 Series से मुकाबला करती है।

विज्ञापन

पैनोरमिक सनरूफ का फीचर

Audi A8 L में डुअल 10.1-इंच डिस्प्ले और 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 30-कलर एंबिएंट लाइटिंग मिलती है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ का एडवांस फीचर मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए आठ एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा मिलता है। कार में पार्क असिस्ट प्लस सिस्टम मिलता है।

Kiara advani car collection Mercedes-Benz E-Class

Kiara advani car collection Mercedes-Benz E-Class

विज्ञापन

281.61 Bhp तक की पावर

Mercedes-Benz E-Class में 950 cc से लेकर 2925 cc का पावरफुल इंजन ऑप्शन मिलता है। यह इंजन अलग-अलग वेरिएंट में 191.76 से लेकर 281.61 Bhp तक की पावर देता है। यह लग्जरी कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है।

16.1 kmpl की हाई माइलेज

Mercedes की इस कार में 16.1 kmpl की हाई माइलेज मिलती है। यह डीजल और पेट्रोल दोनों वर्जन में आती है। कार में 540 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। बाजार में यह कार शुरुआती कीमत 75 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का टॉप मॉडल 88 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ