Kia Sonet Facelift: ये 5 फीचर्स बना रहे इस SUV को खास, देगी Nexon और Brezza को कंपटीशन

Kia Sonet Facelift features details in hindi: कार की कीमतों का खुलासा जनवरी 2024 में होगा। इसी माह से इसकी डिलीवरी शुरू होगी।

Kia Sonet Facelift: These 5 features make this SUV special

File photo, photo credit Google

विज्ञापन

Kia Sonet Facelift features details in hindi: साउथ कोरियन कंपनी किआ मोटर्स की Kia Sonet Facelift मिड सेगमेंट की compact SUV कार है। हाल ही में इस कार का नया अपडेट वर्जन शोकेस किया गया है। New Year पर january 2024 में इसकी कीमतों का खुलासा होगा। तभी कंपनी इस स्टाइलिश कार की डिलीवरी भी शुरू करेगी। यह कार बाजार में Tata Nexon और maruti Brezza को टक्कर देगी। आइए आपको Kia Sonet Facelift के कुछ ट्रेंडी फीचर्स के बारे में बताते हैं।

कार में तीन मोड

नई Kia Sonet में तीन मोड snow, mud और sand मिलते हैं, जिससे बर्फ या अधिक मिट्टी की जगह इस कार को चलाने के लिए हाई पावर जनरेट होती है। इसके अलावा खराब रास्तों या गीली मिट्टी पर भी यह कार आसानी से निकल जाती है। वीकेंड में ऑफ रोडिंग ट्रैक पर कार के यह अलग-अलग मोड काफी काम आते हैं।

Advertisment

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Kia Sonet Facelift

ऑटोमैटिक डीजल इंजन

कार में ऑटोमैटिक डीजल इंजन मिल रहा है, जो लॉन्ग रूट के सफर पर हाई परफॉमेंस देगा। कार में फोर सिलेंडर इंजन लगाया गया है, जो हैवी लोड के साथ चलने में सक्षम है। Kia Sonet Facelift में डीजल टर्बों इंजन का भी ऑप्शन है। खास बात यह है कि इसमें 5 स्पीड, 6 स्पीड यहां तक की 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन मिलता है।

ऑल व्हील डिस्क ब्रेक

कार के चारों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलती है। इससे हादसे के समय जब अचानक ब्रेक लगाते हैं या झटके से ब्रेक लगाने की स्थिति में ड्राइवर को चारों पहियों पर एडिशन कंट्रोल मिलता है। इसके अलावा Kia Sonet Facelift में रिमोट इंजन स्टार्ट का ऑप्शन है, जो इसके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। यह पांच सीटर बिग साइज कार है।

विज्ञापन

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Kia Sonet Facelift

4 Way पावर्ड ड्राइवर सीट

इससे ड्राइवर अपनी सीट को आगे-पीछे और ऊपर-नीचे कहीं भी अपनी कम्फर्ट के अनुसार एडजस्ट कर सकता है। इससे लंबे सफर में कार चलाने में थकान नहीं होती है। इसके साथ ही Kia Sonet Facelift में स्टीयरिंग एडजस्ट करने का भी ऑप्शन है। कार में सात अलग-अलग वेरिएंट मिलते हैं।

विज्ञापन

एलईडी साउंड एंबियंट लाइटिंग

कार के इंटीरियर को हाई क्लास देने का प्रयास किया गया है। इसमें एलईडी साउंड एंबियंट लाइटिंग मिलती है। वहीं, Kia Sonet Facelift में सभी चारों गेटों पर ऑटो अप एंड डाउन पावर विंडो मिलती हैं। कंपनी अपनी इस कार में 11 कलर ऑप्शन दे रही है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ