Kia Sonet Aurochs Edition: किआ ने 11.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर सॉनेट ऑरोच्स एडिशन (Sonet Aurochs Edition) लॉन्च किया है। यह नया वेरिएंट HTX ट्रिम लेवल पर आधारित है और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन के साथ आता है।
सभी वेरिएंट की कीमतः
- 1.0 लीटर पेट्रोल आईएमटी – 11.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
- 1.0 लीटर पेट्रोल डीसीटी – 12.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
- 1.5 डीजल आईएमटी – 12.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
- 1.5 डीजल एटी – 13.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
यह खरीदने के लिए 4 कलर ऑप्शन- ग्रेविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, स्पार्कलिंग सिल्वर और ग्लेशियर व्हाइट पर्ल में उपलब्ध है।
Kia Sonet Aurochs Edition की खासियत
कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को कई बदलाव के साथ पेश की है। जिसमें फ्रंट ग्रिल, अलॉय व्हील आदि शामिल हैं। नए लॉन्च हुए इस कार में ग्रिल, बंपर और डोर सिल्स पर टेंजेरीन एक्सेंट मिलते हैं। कार में 16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स के साथ टेंजेरीन सेंटर कैप्स, एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी टेल लाइट्स और Aurochs Edition बैज भी मिलती है। इस कार के लुक पर आप फिदा हो जाएंगे।
इस कार में Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी के साथ 8.0-इंच टच स्क्रीन, ऑटोमेटिक LED हेडलैंप, सिंगल-पैन सनरूफ, ड्राइव मोड, रियर AC वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल सहित कई फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ेंः Tiago EV को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग! कंपनी ने दी ये बड़ी जानकारी
सिक्योरिटी के लिहाज से इसमें चार एयरबैग, सभी सीटों के लिए सीट-बेल्ट रिमाइंडर, सभी सीटों के लिए तीन सीटबेल्ट पॉइंट, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी अन्य सुविधाएं मिलती हैं।
Kia Sonet Aurochs Edition: पावरट्रेन
सॉनेट Aurochs एडिशन 120hp, 172Nm, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 116hp, 250Nm, 1.5-लीटर टर्बो-डीजल के साथ आती है। दोनों को 6-स्पीड iMT से जोड़ा गया है, वहीं पेट्रोल को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और डीजल को 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
बाजार में इन कारों से मुकाबला
Kia Sonet का भारतीय बाजार में मुकाबला Hyundai Venue, Mahindra XUV300, Tata Nexon, Maruti Suzuki Brezza, Maruti Suzuki Fronx, Renault Kiger और Nissan Magnite जैसी कारों है।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
6 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
7 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
11 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
12 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
12 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines