Tata Tiago EV: घरेलू ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स द्वारा पेश किए गए Tiago EV को खूब पसंद किया जा रहा है। ग्राहक इसकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इसी बीच कंपनी ने घोषणा की है कि महज 3 महीने में उसने टियागो ईवी की 10,000 यूनिट्स की डिलीवरी की है। ऑटो कंपनी ने टियागो ईवी की डिलीवरी फरवरी में शुरू की थी, जबकि कार को पिछले साल सितंबर में पेश किया गया था।

कंपनी के हेड ने क्या कहा?

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के हेड, सेल्स एंड सर्विस स्ट्रैटेजी विवेक श्रीवास्तव ने कहा, “लॉन्च के बाद से, टियागो ईवी ने बड़ी उपलब्धी हासिल की है। भारत में सबसे तेज बुक होने वाली ईवी बनने से लेकर 10,000 डिलीवरी मार्क हासिल करने के लिए भारत में सबसे तेज ईवी बनने तक, इस इलेक्ट्रिक हैचबैक ने कोई कसर नहीं छोड़ी है श्रीवास्तव ने आगे कहा, इलेक्ट्रिक मॉडल को ईवी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए पेश किया गया है।

491 शहरों में पहुंची Tiago EV

इस उपलब्धी पर, टाटा मोटर्स ने कहा कि यह मॉडल पहले ही 491 शहरों में अपनी जगह बना चुका है, जिसमें 11.2 मिलियन किलोमीटर की दूरी तय की गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसने ‘1.6 मिलियन ग्राम CO2 को वायुमंडल में उत्सर्जित होने से भी बचाया है।’

टाटा टियागो की देशभर में डिलीवरी 3 फरवरी से शुरू हुई और पहले बैच 133 शहरों में 2,000 से अधिक यूनिट्स पहुंच चुका है।

‘धड़ाधड़ हो रही बुकिंग’

टाटा के इस इलेक्ट्रिक कार को लोग तेजी से बुक रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, दिसंबर 2022 तक उसके पास पहले से ही Tiago EV के लिए 20,000 ऑर्डर थे, जिनमें से लगभग 50% सिर्फ 24 घंटों में बन गए थे।

Tata Tiago EV  की क्या है कीमत?

कंपनी ने इस हैचबैक इलेक्ट्रिक को कुल 7 वेरिएंट में पेश किया है। इसमें XE, XT, XZ+, और XZ+ Lux और सब वर्जन शामिल हैं। इसकी कीमत 8.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 11.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ