Kia Seltos New Varient Details: अगर आप Kia Seltos खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा रुकना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. खबर है कि किआ अपनी इस पॉपुलर SUV के दो नए टॉप वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है, जिनमें पहले से ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और अपडेट्स मिल सकते हैं. Bharat NCAP के क्रैश टेस्ट दस्तावेजों में इन वेरिएंट्स का जिक्र सामने आया है, जिससे इनके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं.
नए वेरिएंट्स के नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन नए वेरिएंट्स के नाम GTX(O) और X-Line(O) हो सकते हैं. फिलहाल ये कंपनी की ऑफिशियल लिस्ट में शामिल नहीं हैं, लेकिन Bharat NCAP के दस्तावेजों में इनका जिक्र होना इस बात की ओर इशारा करता है कि Kia इन्हें जल्द बाजार में उतार सकती है. ये वेरिएंट मौजूदा GTX(A) और X-Line(A) से ऊपर प्लेस किए जाएंगे.
---विज्ञापन---
Seltos सेफ्टी में 5 स्टार
साल 2026 Kia Seltos के लिए काफी शानदार रहा है. नई जनरेशन अपडेट के साथ इस SUV को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और इसकी 6 लाख यूनिट्स की बिक्री भी हो चुकी है. ऐसे में कंपनी नए वेरिएंट्स के जरिए इस सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है.
---विज्ञापन---
डिजाइन में क्या होगा नया
डिजाइन के मामले में ज्यादा बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे, लेकिन छोटे-छोटे अपडेट इसे और खास बना सकते हैं. GT-Line में स्पोर्टी लुक, बड़े बंपर, खास डिजाइन वाले अलॉय व्हील और ग्रीन ब्रेक कैलिपर्स मिलेंगे. वहीं X-Line(O) में मैट फिनिश पेंट, ब्लैक थीम और मजबूत स्किड प्लेट्स दी जा सकती हैं, जो इसे एक रफ एंड टफ लुक देंगे.
फीचर्स में बड़ा अपग्रेड
इस बार सबसे ज्यादा ध्यान फीचर्स पर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी फिर से हेड-अप डिस्प्ले (HUD) ला सकती है, जो पहले मॉडल में था लेकिन बाद में हटा दिया गया था. इसके अलावा डैशकैम, एयर प्यूरीफायर, फ्रंट पैसेंजर के लिए पावर्ड सीट, इनबिल्ट नेविगेशन और सीट मेमोरी जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं.
प्रीमियम फीचर्स और सेफ्टी
नई Seltos में पहले से मिलने वाले प्रीमियम फीचर्स भी बरकरार रहेंगे. इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और Bose का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलेगा. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ESC, हिल स्टार्ट असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, TPMS और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे. साथ ही Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है.
इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है. इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो करीब 160hp की पावर देगा, जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन 116PS की ताकत देगा. पेट्रोल वेरिएंट के साथ 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स और डीजल वेरिएंट के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा.
लॉन्च टाइमलाइन और कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Kia इन नए वेरिएंट्स को मई या जून 2026 तक लॉन्च कर सकती है. कीमत की बात करें तो ये करीब 19 लाख से 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है. ऐसे में जो लोग टॉप फीचर्स के साथ Seltos खरीदना चाहते हैं, उनके लिए ये नए वेरिएंट काफी आकर्षक साबित हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- 65+ सेफ्टी फीचर्स के साथ Hyundai की ये कार बनी सबसे सुरक्षित SUV! मिली 5-स्टार रेटिंग