2022 Kia Sonet : किआ ने हाल ही में अपडेटेड सेल्टोस और सोनेट को भारत में पेश किया है। 2022 किआ सोनेट कई फीचर्स से लैस है। इसके सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें चार एयरबैग दिए गए है। दक्षिण कोरियाई कार निर्माता की भारतीय यूनिट ने इस सीएनजी के वर्जन की टेस्टिंग भी शुरु कर दी है।
अभी पढ़ें – Ola Electric Car: सिंगल चार्ज में 500 किमी तक दौड़ेगी ओला की ये स्पोर्टी कार, जानें कीमत
इसके टेस्ट म्यूल में GT और T-GDi बैज शामिल किए गए है। इसे 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से संचालित किया जाएगा। सोनेट सीएनजी को 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसका इंजन 118bhp और 172Nm का टार्क पैदा करने में सक्षम है। सोनेट सीएनजी के पॉवर और टॉर्क आउटपुट में मामूली गिरावट मिलेगी।
इस कार के लुक की बात करें तो पहली नजर में यह रेगुलर सोनेट जैसी ही दिखती है, और पास से देखने पर इस पर एक सीएनजी स्टिकर को देखा जा सकता हैं। इस एसयूवी में जीटी लाइन बैज लगा हुआ है जो यह इशारा करता है कि किआ में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मोटर के साथ सीएनजी का विकल्प पेश करने की संभावना भी बनी हुई हैं।
इस समय भारत में बिक्री पर कोई सीएनजी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी नहीं हैं, जल्द ही हमें टाटा मोटर्स और मारुति के भी एक्शन देखने को मिल सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अगर भारत में इसका सीएनजी वेरिएंट लॉन्च होता है तो इसकी अच्छी बिक्री संभव है।
अभी पढ़ें – Hyundai Venue N Line: हुंडई की वेन्यू एन लाइन इस तारीख को होगी लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
आपको बता दें कि किआ की लोकप्रिय कारों में सेल्टोस, सोनेट और ईवी6 शामिल हैं। सबसे सस्ती Kia की कार Sonet है। जिसकी शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये (एक्स शोरुम) प्राइस है और सबसे महंगी EV6 कार है।
किआ सोनेट सीएनजी वेरिएंट की बात करें तो इसकी संभावित कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये (एक्स शोरुम) हो सकती है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines