Kia की यह नई क्यूट इलेक्ट्रिक कार, 233 km की रेंज, 15 सेकंड में पकड़ती है रफ्तार

Kia Ray EV car know price

Kia Ray EV car know price

विज्ञापन

Kia Ray EV: बाजार में स्मॉल साइज इलेक्ट्रिक कार काफी पसंद की जा रही हैं। इसी सेगमेंट में Kia ने हाल ही में अपनी क्यूट कार Ray EV से पर्दा उठाया है। यह कार नियॉन ग्रीन कलर समेत अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार में 130 km/h की टॉप स्पीड मिलती है।

तीन वेरिएंट मिलते हैं

यह स्मार्ट कार 15.9 सेकंड में 81 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। कंपनी की यह एंट्री लेवल कार है। बाजार में इसके 1, 2 और चार सीटर तीन वेरिएंट आते हैं। यह कार शुरुआती कीमत 17 लाख रुपये एक्स शोरूम में ग्लोबल मार्केट में मिलती है। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च करने और डिलीवरी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

Advertisment
Kia Ray EV car know price

Kia Ray EV car know price

Kia Ray EV में इलेक्ट्रॉनिक शिफ्ट लीवर

Kia Ray EV में इलेक्ट्रॉनिक शिफ्ट लीवर मिलेगा। इसमें 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेंट्रल कंसोल सेंटर में दिया गया है। धांसू इलेक्ट्रिक कार केबिन में डुअल कलर थीम मिलेगा। कार में 32.2 kWh LFP बैटरी पैक मिलता है, जो सड़क पर हाई परफॉमेंस देता है।

86 hp की पावर और 147 nm का टॉर्क

यह जानदार कार 86 hp की पावर और 147 nm का टॉर्क जेनरेट करती है। Kia Ray EV 150 kw फास्ट चार्जर से 40 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। वहीं, 7 किलोवाट चार्जर से कार करीब 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

विज्ञापन

कार में छह अट्रैक्टिव कलर

यह साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ की कॉम्पैक्ट कार है। इसमें सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिया गया है। यह धांसू कार छह अट्रैक्टिव कलर में ऑफर की जाती है। कार का smoke blue कलर काफी पसंद किया जा रहा है। कार के इंटीरियर में हल्के ग्रे और ब्लैक कलर का डैशबोर्ड है।

Kia Ray EV car know price f

Kia Ray EV car know price f

विज्ञापन

कार में 17.3 kWh की बैटरी

किआ बाजार में Niro EV, EV6, और EV9 समेत कई इलेक्ट्रिक कार इंडिया में लाने की तैयारी कर रही है। यह कार बाजार में MG Comet EV से मुकाबला करेगी। एमजी की इस कार में 17.3 kWh की बैटरी मिलती है।

रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट एयरबैग

MG Comet EV शुरुआती कीमत 7.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसमें सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग दिए गए हैं। कार 3.3 kW चार्जर से सात घंटे में चार्ज होती है। कार में रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट एयरबैग मिलते हैं। कार मे सेफ्टी के लिए एबीएस सिस्टम लगा हुआ है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ