अगर आप नवरात्रि से पहले नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सिंतबर का महीना आपके लिए फायदे का हो सकता है. इस महीने  Kia और Mahindra ने अपनी कई कारों और SUV पर आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज, स्क्रैपेज, लॉयल्टी इंसेंटिव और एक्सेसरीज जैसे फायदे शामिल हैं. Kia के ऑफर्स 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक वैलिड हैं, जबकि Mahindra की गाड़ियों पर भी सितंबर में मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग फायदे मिल रहे हैं. 

Kia की कारों पर कितना डिस्काउंट

Kia Carnival पर 1.50 लाख रुपये तक का फायदा

CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक किआ की Carnival MPV पर सितंबर में सबसे बड़ा ऑफर मिल रहा है. MY26 यानी 2026 मॉडल ईयर की Carnival पर कुल 1.50 लाख रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहा है. इसमें 1 लाख का एक्सचेंज ऑफर और 50 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. बता दें, भारत में Carnival सिर्फ एक वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत 59.65 लाख रुपये है.

---विज्ञापन---

Carens Clavis पर 1.20 लाख तक की बचत

MY25 Kia Carens Clavis के चुनिंदा ICE वेरिएंट पर 70 हजार रुपये का कैश ऑफर और 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट दिया जा रहा है.इसके अलावा 30 हजार रुपये के एक्सचेंज या 20 हजार रुपये के स्क्रैपेज इंसेटिव मेंसे किसी एक का फायदा लिया जा सकता है. इस तरह कुल बचत 1.20 लाख रुपये तक है. वहीं MY26 Carens Clavis के चुनिंदा वेरिएंट पर 65 हजार रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं.

Carens Clavis EV और Sonet पर भी ऑफर

इधर Carens Clavis EV के MY26 मॉडल पर 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस, 15 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर मिल रहा है. कुल फायदा 55 हजार रुपये तक है. वहीं Kia Sonet MY26 पर 15 हजार रुपये का कैश, 15 हजार तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20 हजार का एक्सचेंज या 15 हजार का स्क्रैपेज इंसेटिंव मिल रहा है. इस हिसाब से कुल 50 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है. बता दें Sonet की कीमत 7.41 लाख से 13.80 लाख रुपय के बीच है.

---विज्ञापन---

Syros और Carens पर 35 हजार तक का फायदा

MY26 Kia Syros ICE वेरिएंट पर 15 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है. यानी कुल फायदा 35 हजार रुपये तक है और इसकी कीमत 8.42 लाख से 15 लाख रुपये तक है. MY26 Kia Carens के नॉन-CNG वेरिएंट पर 15 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का स्क्रैपेज या 10 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. यहां भी कुल फायदा 35 हजार रुपये तक है. इसकी कीमत 11.12 लाख रुपये है.

Mahindra की किन कारों पर है छूट

Mahindra XUV400 

Mahindra की तरफ से XUV400 EV पर सबसे बड़ा ऑफर दिया जा रहा है. इसके EC Pro और EL Pro वेरिएंट पर 2.50 लाख रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा BE6 और XEV 9e पर भी सितंबर में डीलर लेवल के ऑफर्स मौजूद हैं. हालांकि, इनकी सटीक जानकारी डीलरशिप के हिसाब से अलग हो सकती है.

---विज्ञापन---

Scorpio N पर 1.50 लाख का फायदा

गाड़ीवाला के मुताबिक, Mahindra की ICE SUV में Scorpio N पर बड़ा डिस्काउंट पैकेज मिल रहा है. चुनिंदा Z8L और Z8T वेरिएंट पर 1.25 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही हैं. इस तरह कुल फायदा 1.50 लाख रुपये तक पहुंच जाता है. Scorpio Classic पर 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये की एक्सेसरीज के साथ कुल 50 हजार रुपये का फायदा मिल रहा है.

Thar Roxx और Thar 4WD पर भी ऑफर

Thar Roxx के चुनिंदा डीजल वेरिएंट पर 90 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपये की एक्सेसरीज मिल रही हैं. यानी कुल फायदा 1.20 लाख रुपये तक है. वहीं थ्री-डोर Thar 4WD पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपये की एक्सेसरीज के साथ 50 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है.

---विज्ञापन---

XUV 3XO और Bolero Neo पर भी फायदे

XUV 3XO के MX2 Pro, MX3 Petrol और MX3 Pro Petrol वेरिएंट पर 50 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 10 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही हैं. यानी कुल 60 हजार रुपये के बेनिफिट हैं. Bolero Neo पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट दिया जा रहा है. वहीं Bolero Neo Plus पर 15 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये की एक्सेसरीज और अतिरिक्त एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है.

नोट- KIA और Mahindra के ये सितंबर 2026 ऑफर्स लिमिटेड टाइम के लिए चुनिंदा शहरों और वेरिएंट्स पर ही लागू होगा. ऐसे में ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर फाइनल ऑफर्स की पुष्टि कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Audi Q3 की बुकिंग शुरू, 1 लाख रुपये में करें रिजर्व, जानें कितनी हो सकती है कीमत और क्या मिलेंगे फीचर्स