Kia India ने अभी हाल ही में अपनी नई फैमिली कार Carens Clavis से पर्दा उठाया था और अब कंपनी ने इसकी कीमतों की घोषणा कर दी है। इसमें 20 सेफ्टी फीचर्स के साथ Level-2 ADAS भी शामिल है। इसमें 3 इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसमें फीचर्स भी भर-भर कर दिए हैं, जिनमें से कुछ को छोड़कर बाकी शायद ही आप इस्तेमाल कर सकेंगे। इतना ही नहीं..लेकिन डिजाइन के मामले में यह कार चूक गई है, आइये जानते हैं कैसे…
कीमत और वेरिएंट
Kia Carens Clavis पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। इसमें MT, DCT, AT और iMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इसमें कुल 24 वेरिएंट मिलते हैं। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये से लेकर 21.50 लाख रुपये के बीच है। Kia ने इस गाड़ी 2 दर्जन वेरिएंट दे दिए जो ग्राहकों में उलझन पैदा करते हैं। ऊपर से इस गाड़ी के डिजाइन में कोई नयापन नहीं है और ना ही यह बहुत बेहतर नजर आती है। यहां कंपनी को इसके डिजाइन पर और काम करना चाहिए था।
इंजन और पावर
Carens Clavis के इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इंजन का चुनाव कर सकते हैं। इस गाड़ी की बुकिंग आज रात 12 बजे से शुरू कर दी जाएगी। भारत में इसका सीधा मुकाबला Mahindra Scorpio N, XUV 700, Tata Safari, MG Hector, Toyota Innova Crysta के साथ होगा।
डिजाइन और फीचर्स
नई Carens का डिजाइन पहले भी इम्प्रेस नहीं करता था और अब Carens Clavis का डिजाइन भी बेहद निराश करता है। इके डिजाइन और लुक में नयापन नही है। जो बदलाव हुए हैं वो भी कुछ खास नहीं है। लेकिन कंपनी ने इसमें फीचर्स देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसमें भर-भर के फीचर्स दिए हैं। 24 वेरिएंट इसमें आपको मिलते हैं। ऐसे में ग्राहक सोच में पड़ सकते हैं कि कौन सा मॉडल ख़रीदा फायदेमंद होगा। किआ की नई एमपीवी Carens Clavis को नए 2.0 डिजाइन के साथ ऑफर किया गया है। इसी डिजाइन पर कंपनी की ओर से EV9, Syros जैसी कारों को भी ऑफर किया जा रहा है। सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में 6 एयरबैग, ABS+EBD, हिल असिस्ट, पार्किंग सेंसर, डिस्क ब्रेक और साथ ही 20 सेफ्टी फीचर्स के साथ Level-2 ADAS भी शामिल है। Carens Clavis से बेहतर ऑप्शन इस समय बाजार में Maruti Ertiga और XL6 बेहतर ऑप्शन हैं…
यह भी पढ़ें: नई Tata Altroz के ये 9 फीचर्स जो बलेनो और i 20 में भी नहीं मिलते! देखिये लिस्ट
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines