Anand Mahindra Viral Tweet: महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया शेयर करते रहते हैं, जो सुर्खियों में छा जाता है।
हाल ही में उनका एक नया ट्वीट वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने पुलिस की टांग खींची है। आनंद महिंद्रा का ट्वीट केरल पुलिस के कारनामों से जुड़ा है। जिसमें पुलिस ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर का चालान काटा हैं।
ये है मामला
यह मामला केरल के मल्लापुरम जिले के नीलांचेरी का है। जहां मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 213 (5) (ई) के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर के मालिक के नाम पर प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र न होने के करण चालान जारी कर दिया गया।
आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने उठाया बड़ा सवाल
आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ये मामला सामने आने के बाद चुटकी लेते हुए कहा कि- और तुम सोचते थे कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अपनाने में सबसे बड़ा चैलेंज चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना है। इसके साथ ही महिंद्रा ने एक कन्फ्यूजन वाला इमोजी शेयर किया है। साथ ही एक कमेंट में उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या इलेक्ट्रिक वाहन वास्तव में प्रदूषण करते हैं।‘’
अभी पढ़ें – Hyundai Venue N Line: ग्राहकों का टूटा दिल, कंपनी ने कार को लेकर कर दी ऐसी घोषणा
केरल पुलिस का क्या कहना है ?
सोशल मीडिया पर जब एक इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रदूषण चालान वायरल हुआ तो केरल ट्रैफिक पुलिस पर तरह-तरह के कमेंट्स आने लगे। उसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने आधिकारिक तौर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि यह सिर्फ टाइपिंग की गलती थी। चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था और वह लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी पेश नहीं कर सका। लेकिन चालान जारी करते समय टाइपिंग की गलती की वजह से लाइसेंस की जगह पीयूसी चालान जारी कर दिया गया।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
7 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
11 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
12 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines