Kawasaki W230 launch soon details in hindi: कावासाकी अपनी बाइक में ट्रेंडी लुक और हाई पावरट्रेन देता है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी नई बाइक Kawasaki W230 से पर्दा उठाया है। यह बाइक 233cc इंजन पावर के साथ आएगी। इसमें सिंगल सिलेंडर इंजन है जो हाई पावर देगा। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो इसे हाई पिकअप जनरेट करने में मदद करेगा। आरामदायक सफर के लिए बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक्स सस्पेंशन पावर मिलता है।
800 mm की सीट हाइट और चौंड़ा हैंडलबार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जुलाई 2024 में कंपनी अपनी इस बाइक को पहले जापान में पेश करेगी, फिर अनुमान है कि इसे इंडियन बाजार में भी लॉन्च कर दिया जाएगा। बाइक की सीट हाइट 800 mm की है, जिससे इसे खराब रास्तों और तेज स्पीड में कंट्रोल करना आसान है। कावासावी की यह स्टाइलिश बाइक डुअल टोन कलर ऑप्शन में आती है। क्रोम फिनिश के साथ इसमें व्हाइट कलर मिलेगा, जिसमें ब्लैक की स्ट्रिप होंगी। बाइक में चौड़ा हैंडलबार और आरामदायक सीटिंग पोजिशन के लिए फुटपेग दिए गए हैं।
बाइक में एलईडी हेडलाइट और डिजिटल इनसेट
कावासाकी W230 सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाइक में एडिशन सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो राइडर को दोनों टायरों पर फुल कंट्रोल देता है। इस बाइक में एलईडी हेडलाइट और डिजिटल इनसेट के साथ ट्विन एनालॉग कंसोल दिया गया है, जो इसके लुक्स को बढ़ाता है। बाइक में न्यू जनरेशन के लिए गोल हेडलाइट, स्मार्ट एग्जॉस्ट और स्टाइलिश टेललाइट दी गई है। बाइक में 18 इंच का आगे और पीछे 17 इंच का टायर साइज मिलता है, इसमें वायर स्पोक व्हील मिलते हैं, जिससे इसे क्लासिक लुक मिलती है।
Hunter 350 में स्मार्ट लुक्स के लिए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
फिलहाल इंडियन बाजार में कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि Kawasaki W230 बाजार में 1.35 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जा सकती है। इंडियन बाजार में यह Honda Hness 350 और Royal Enfield Hunter 350 से कम्पीट करेगी। Hunter 350 में स्मार्ट लुक्स के लिए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। बाइक में 177 kg का वजन है और यह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आती है। यह बाइक बाइक शुरुआती कीमत 1,73 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर की जा रही है। बाइक में डिस्क ब्रेक और स्पोक व्हील मिलता है।
Hunter 350 में आते हैं ये स्मार्ट फीचर्स
- बाइक में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और आरामदायक हैंडलबार दिया गया है।
- इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और यूएसबी पोर्ट है।
- ट्यूबलेस टायर और आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन।
- बाइक सड़क पर 36.2 kmpl की माइलेज देती है।
- बाइक में 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।
- दो ट्रिप मीटर और 114 km/h की टॉप स्पीड ।
- बाइक में हाई पावर के लिए 349.34 cc का हाई पावर इंजन है।
- इसमें 17-इंच के टायर साइज दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: 24 जुलाई को BMW का नया EV Scooter CE 04 होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
ये भी पढ़ें: Royal Enfield की इस बाइक की हो रही सबसे ज्यादा सेल, 32 की माइलेज और 13 लीटर का फ्यूल टैंक
ये भी पढ़ें: क्या Honda Activa 7G होगी Hybrid? एडिशन पावर से बचेगा पेट्रोल का खर्च
ये भी पढ़ें: ‘चीते’ सी रफ्तार, हाई क्लास लुक्स, BMW की गाड़ियां ही नहीं इन 2 बाइक्स का भी मार्केट में फुल ‘भौकाल’
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 hr agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
3 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
19 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
23 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines