नए अवतार में आने वाली है Kawasaki W175, मिलेंगे एडवांस फीचर्स

Kawasaki W175: यह एक क्रूजर बाइक है, इसमें गोल स्टाइलिश हेडलाइट दी गई है। यह बाइक 12.8 bhp की हाई पावर देती है।

Kawasaki W175 Updated version debut soon know details

Kawasaki W175

विज्ञापन

Kawasaki W175: कावासाकी की मिड सेगमेंट की एक शानदार बाइक है W175. कंपनी अपनी इस बाइक का नया अपडेट वर्जन लेकर आने वाली है। इस नई बाइक में इस बार एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। ऑटो कार इंडिया की खबर के मुताबिक दिसंबर 8 को कंपनी अपनी इस बाइक से पर्दा उठा सकती है। नई बाइक में ट्यूबलेस टायर के साथ दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक ऑफर किए जा सकते हैं।फिलहाल बाजार में मौजूद Kawasaki W175 शुरुरआती कीमत 1.47 लाख रुपये एक्स शोरूम है।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Kawasaki W175

Advertisment

पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं

Kawasaki W175 में दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। अनुमान है कि इसमें नए कलर ऑप्शन मिलें, फिलहाल बाइक का टॉप मॉडल 1.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई बाइक की कीमत और नए फीचर्स के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। यह बाइक फिलहाल दो वेरिएंट में आती है। Kawasaki W175 में 177cc का BS6 इंजन मिलता है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है।

13.2 Nm का पीक टॉर्क

यह एक क्रूजर बाइक है, इसमें गोल स्टाइलिश हेडलाइट दी गई है। यह बाइक 12.8 bhp की हाई पावर देती है। इतना ही नहीं इसमें 13.2 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। फिलहाल इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। अनुमान है कि इसके नए अपडेट वर्जन में दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक का ऑप्शन अवेलेबल हो। बाइक में 135 kg का वजन है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। Kawasaki W175 बाजार में Royal Enfield Hunter 350 और TVS Ronin को टक्कर देती है। इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक है, जो लंबी दूरी के सफर में काफी काम आता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ