Kawasaki ने लॉन्च की ये दो धांसू बाइक, 280 Km/h की है स्पीड, Race देते ही करंट सी दौड़ेगी, जानें कीमत

Kawasaki H2, Kawasaki H2 SE, Kawasaki, petrol bikes, 

प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

Kawasaki: जापानी वाहन निर्माता कंपनी Kawasaki ने भारतीय बाजार में अपनी दो नई हाई स्पीड मोटरसाइकिल लॉन्च की है। कंपनी ने अपनी Z Series Kawasaki H2 और Kawasaki H2 SE लॉन्च की है। कंपनी के मुताबिक Kawasaki H2 में 998cc का चार सिलेंडर इंजन है। जो 200 ps की पावर और 137 nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

19 लीटर का फ्यूल टैंक है  

Kawasaki H2 SE में 998cc लिक्विड कूल्ड फोर स्ट्रोक फोर सिलेंडर सुपरचार्ज इंजन है। जो 200 ps की पावर 137 nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 19 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। दोनों ही बाइक्स फ्लैगशिप नेकेड सुपर बाइक्स हैं। Kawasaki H2 एक्स शोरुम कीमत 23 लाख रुपये में और Kawasaki H2 SE की एक्स शोरुम कीमत 27.22 लाख है।

Advertisment

प्रतीकात्मक तस्वीर

और पढ़िए – चीते सी रफ्तार और तलवार की धार जैसी लुक्स, Bajaj के इस नए EV Scooter का नाम ही है ‘Blade’, जानें कीमत

फुल कलर्ड टीएफटी एलसीडी स्क्रीन मिल रही 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Kawasaki H2 में फुल कलर्ड टीएफटी एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इसमें इलेक्ट्रिॉनिक क्रूज कंट्रोल, फैट टाइप हैंडलबार, हैंडल स्विच, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, क्विक शिफ्टर, एलईडी लाइट्स मिलते हैं। वहीं, Kawasaki H2 SE में स्काईहुक तकनीक, फुल कलर्ड टीएफटी स्क्रीन, ब्रेम्बो कैलिपर्स, इलेक्ट्रिॉनिक क्रूज कंट्रोल, असिस्ट एंड स्लिपर क्लच, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, क्विक शिफ्टर, एलईडी लाइटिंग, फैट टाइप हैंडलबार आदि फीचर्स हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ