Kawasaki KLX 230 may soon lauch in india details in hindi: कावासाकी अपनी हाई पिकअप बाइक के लिए जाना जाता है। कंपनी की लाइट वेट बाइक्स दमदार कलर ऑप्शन और पावरट्रेन में आती हैं। इसी कड़ी में कंपनी इंडिया में अपनी नई बाइक Kawasaki KLX 230 लेकर आने वाली है। ये रेसर लुक बाइक रियर सीट पर बैक रेस्ट और सिंपल हैंडलबार और रियर व्यू के साथ मिलेगी। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस बाइक की लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि ये बाइक मार्च 2025 तक बाजार में लॉन्च कर दी जाएगी।
Kawasaki KLX 230 में मिलती है हाई स्पीड बाइक
ये बाइक महज 13 सेकंड में 0 से 100 Kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। बाइक सड़क पर 117 kmph की टॉप स्पीड निकलती है। कावासाकी की इस बाइक में 233cc हाई पावर इंजन दिया गया है। बाइक में एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो लंबी दूरी के सफर में जल्दी से हीट नहीं होता है। बाइक में तेज स्पीड के लिए सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये बाइक 19bhp की पावर और 20.6Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
Kawasaki KLX 230 में मोनोशॉक सस्पेंशन पावर
KLX 230 का कुल वजन 131kg का है, जिससे इसे तेज स्पीड में सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। इस बाइक में टूटी सड़कों पर आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन आते हैं। यह हाई एंड लुक बाइक है, जिसमें 21 इंच का फ्रंट टायर और 18 इंच का रियर टायर मिलेगा। बाइक में डिस्क ब्रेक के अलावा एडिशन सेफ्टी के लिए कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
Kawasaki KLX 230 में दो वेरिएंट लॉन्च होंगे
फिलहाल कंपनी ने अपनी इस बाइक की डिलीवरी डेट और कीमत की जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है कि Kawasaki KLX 230 को इंडियन बाजार में 4 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि बाइक के दो वेरिएंट स्टैंडर्ड और एस पेश किए जाएंगे। इस बाइक में सीट से सटा हुआ एग्जॉस्ट दिया जाएगा। इसमें सिंगल पीस कम्फर्ट सीट होगी। बाइक में न्यू जनरेशन के लिए कई कलर ऑप्शन मिलेंगे।
|
RS 457
|
Key Highlights |
| Engine Capacity | 457 cc |
| Transmission | 6 Speed Manual |
| Fuel Tank Capacity | 13 litres |
| Seat Height | 800 mm |
| Max Power | 46.9 bhp |
बाइक में 800 mm की सीट हाइट दी गई है
कावासाकी की ये नई बाइक अपने प्राइस रेंज में Aprilia rs 457 को टक्कर देगी। ये बाइक 17 के डैशिंग अलॉय व्हील के साथ आती है। बाइक के फ्रंट में USD फ्रोक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। यह सॉलिड बाइक 457 cc के दमदार इंजन आता है। यह धाकड़ बाइक तेज स्पीड के लिए 46.9 bhp की पावर और 43.5 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। बाइक में 800 mm की सीट हाइट है, जो इसे हाई एंड लुक देती है। यह बाइक शुरुआती कीमत 4.72 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Bajaj Freedom CNG Bike Live Updates: बजाज ने लॉन्च की पहली CNG बाइक, कीमत 95,000 से शुरू
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत
ये भी पढ़ें: Bajaj CNG Bike की रनिंग कॉस्ट कम तो Pulsar P150 में मिलता है 14 लीटर का फ्यूल टैंक, जानें कीमत
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
21 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
3 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines