अगर आप कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जुलाई 2026 की ब्रिक्री के आंकड़े काफी कुछ बताते हैं. देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कारों की लिस्ट में एक बार फिर Maruti Suzuki का दबदबा देखने को मिला है. कंपनी के 6 मॉडल टॉप-10 लिस्ट में शामिल रहे हैं. खास बात ये है कि टॉप-10 कारों की कुल बिक्री 2,00,868 यूनिट रही, जो जुलाई 2025 की 1,46,029 यूनिट के मुकाबले 37.55 फीसदी ज्यादा है.
जुलाई में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारें
नंबर-1 पर Maruti Dzire
Maruti Dzire जुलाई में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार बनी है. इसकी इस महीने 23,761 यूनिट बिकीं हैं. सालना आधार पर बिक्री में 13.86 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सबसे खास बात यह है कि टॉप-10 में शामिल होने वाली यह इकलौती सेडान रही है.
दूसरे नंबर पर Wagon R
Maruti Wagon R ने 23,338 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरा स्थआन हासिल किया है. पिछले साल जुलाई में इसकी 14,170 यूनिट बिकी थीं. यानी यानी बिक्री में 58.65 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी हुई है.
Ertiga और Swift भी टॉप-4 में
Maruti Ertiga 21,606 यूनिट बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही. इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 30.13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. वहीं Maruti Swift 21,538 यूनिट बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही. Swift की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 51.78 फीसदी बढ़ी है.
Tata Punch ने सबसे ज्यादा चौंकाया
Tata Punch और Punch EV की कुल यूनिट बिकीं और यह पांचवें नंबर पर रही है. इसकी सालाना बिक्री 97.42 फीसदी बढ़ी है जो टॉप-10 में सबसे ज्यादा ग्रोथ है. यानी पंच की बिक्री पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी हो गई है. हाल ही में Punch ने 8 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा भी पार किया है.
ये भी पढ़ें-पुरानी कार बेचते समय ये 5 काम कर लिए तो मिल सकती है बेहतर कीमत, खरीदार भी नहीं करेगा ज्यादा मोलभाव
Fronx और Baleno ने भी बनाई जगह
इस महीने Maruti Fronx 19,473 यूनिट बिक्री के साथ छठे नंबर पर रही. इसकी बिक्री में 51.28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. इसके बाद Maruti Baleno ने 18, 241 यूनिट के साथ सातवां नबंर हासिल किया है. वहीं Baleno की बिक्री सालाना आधार पर 45.89 फीसदी बढ़ी है.
Creta की बिक्री में मामूली बढ़त
Hyundai Creta और Creta Electric कुल 18,088 यूनिट बिकीं और ये आठवें नंबर पर रही है. बिक्री में 7.04 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो टॉप 10 में सबसे कम ग्रोथ है. क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए कंपनी ने हाल ही मं 3 साल या 45 हजार किमी तक 60 प्रतिशत बायबैक वैल्यू वाला प्रोग्राम भी लॉन्च किया है.
Nexon और Scorpio भी टॉप-10 में
वहीं Tata Nexon और Nexon EV ने 17,471 यूनिट बिक्री के साथ नौवां स्थान हासिल किया. इनकी बिक्री सालाना आधार पर 36.23 फीसदी बढ़ी. वहीं Mahindra Scorpio N और Scorpio Classic की कुल 16,009 यूनिट बिकीं। 16.45 फीसदी की ग्रोथ के साथ Scorpio परिवार ने टॉप-10 में आखिरी स्थान हासिल किया. खास बात यह है कि Mahindra ने अगस्त में Scorpio N का 2026 अपडेट भी पेश किया है.
ये भी पढ़ें- ट्रैफिक सिग्नल रात में क्यों हो जाते हैं बंद, क्या इस समय लागू नहीं होते यातायात नियम?
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines