JSW MG मोटर्स ने अभी हाल ही में Windsor EV को बड़ी बैटरी पैक के साथ उतारा तो ग्राहकों ने हाथों–हाथ इस कार को ख़रीदा। MG लगातार बेहतर प्रदर्शन करती आ रही है। कंपनी के पास एक से बढ़कर एक कारें मौजूद हैं। लेकिन Windsor EV सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। इस साल मई महीने में कंपनी की बिक्री में जबरदस्त ग्रोथ हुई। आंकड़ो के मुताबिक बीत माह कंपनी की बिक्री में 40% का जबरदस्त फायदा हुआ है। सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक MG ने पिछले महीने (मई) 6,304 गाड़ियां बेची हैं, जबकि पिछले साल मई महीने में कंपनी ने 4,510 यूनिट्स की बिक्री की थी।
बिक्री में चमकी Windsor EV
कार की बिक्री में इजाफा इसलिए हुआ है क्योंकि हाल ही में लॉन्च की गई MG विंडसर और इसके प्रो वेरिएंट की जबरदस्त बिक्री हुई। जबसे Windsor EV लॉन्च हुई तब से इसकी बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है और इसकी मांग तेज हो रही है। वहीं बात अप्रैल महीने की करें तो निर्माता ने इस दौरान 5,829 गाड़ियां बेचकर बीत साल की तुलना में 23% की ग्रोथ देखने को मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह उसकी सबसे अधिक मासिक बिक्री थी, लेकिन मई की बिक्री इसे भी क्रॉस कर दिया। MG की कुल बिक्री में इसी कार का सबसे बड़ा योगदान रहा है। लॉन्च के बाद से यह लगातार सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही। अप्रैल तक इस मॉडल की 20,000 से अधिक गाड़ियां बिक चुकी।
Windsor Pro EV की कीमत 18.10 लाख रुपये (एक्स–शोरूम) है। इसमें 52.9 KWh का बैटरी पैक दिया गया है। एक बार फुलचार्ज में यह 449 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इसमें लगी मोटर 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क देती है। सेफ्टी के लिए इसमें Level 2 ADAS दिया गया है। इसमें 12 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।
इसके अलावा कार में 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, EPS, आल डिस्क ब्रेक, रेन सेंसिंग वाइपर, फॉलो मी हेडलैंप, एलईडी कॉर्नरिंग लाइट और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलते हैं। सामान रखने के लिए इसमें 604 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।इसकी सीटें बेहद आरामदायक हैं। आपको बिजनेस वाला फील आता है।MG विंडसर प्रो को बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) के रूप में भी पेश है, जिसे 4.5 रुपये/किमी किराए पर बैटरी के साथ खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Hero की इस सबसे सस्ती बाइक में आई 57% गिरावट, शाइन को देती है टक्कर
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
12 hrs agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
15 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
16 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 days agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines