Hero की इस सबसे सस्ती बाइक में आई 57% गिरावट, शाइन को देती है टक्कर

Hero HF Deluxe: कभी एक लाख की बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली हीरो की HF Deluxe बाइक अब बिक्री में बुरी तरह से पिछड़ गई है। पिछले साल की तुलना में इस बाइक की बिक्री अब आधी रह गई हुई।

Hero HF Deluxe

Hero HF Deluxe Sales Down: इस समय देश में एंट्री लेवल बाइक्स की बिक्री अब धीरे-धीरे गिर रही है। पिछले कुछ समय से 60-70 हजार रुपये की कीमत वाली बाइक्स को छोड़ अब लोग हैवी इंजन वाली बाइक्स पर फोकस कर रहे हैं। कभी एक लाख की बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली हीरो की HF Deluxe बाइक अब बिक्री में बुरी तरह से पिछड़ गई है। पिछले साल की तुलना में इस बाइक की बिक्री अब आधी रह गई हुई। इससे पहले भी इस बाइक की बिक्री में भारी गिरावट आई थी। इस बार क्या हालात हैं ? आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में…

विज्ञापन

HF Deluxe की बिक्री में 57% घटी

विज्ञापन

Hero HF Deluxe की पिछले महीने 41,028 यूनिट्स की बिक्री की जबकि बीते साल की समान अवधि में कंपनी ने इस बाइक की 97,048 यूनिट्स की बिक्री हुई थी इस बार हीरो को तगड़ा झटका लगा, और करीब 55,403 यूनिट्स की कम बिक्री हुई ऐसे में कंपनी को बिक्री में 57% का नुकसान हुआ। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 60,448 रुपये से शुरू होती है।

इंजन और फीचर्स

विज्ञापन

HF Deluxe में 97.2cc का फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया है, जो 8.36 PS की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी बाइक है, पर आरामदायक नहीं है। इसका इंजन जल्दी गर्म हो जाता है। फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में मेटल ग्रैब रेल, ब्लैक थीम पर बेस्ड एग्जॉस्ट, क्रैश गार्ड, एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है। बाइक के फ्रंट और रियर व्हील्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है।

Shine 110 से है मुकाबला

विज्ञापन

HF Deluxe का सीधा मुकाबला Honda Shine से है, इस बाइक में 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जो 7.28 bhpकी पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। शाइन में लगा यह इंजन छोटा जरूर है पर परफॉरमेंस के मामले में दमदार भी है। इस बाइक की कीमत 68 हजार रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ