हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Jeep ने अपनी इस धाकड़ SUV पर घटाए 1.7 लाख रुपये, 360 डिग्री कैमरा; सनरूफ और बहुत कुछ

Jeep Compass में 12.3-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो का ऑप्शन आता है। कार को Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है।

विज्ञापन
Jeep Compass

Jeep Compass price reduce details in hindi: जीप अपनी गाड़ियों में सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और एडवांस फीचर्स देता है। अब आपके लिए Jeep की Compass लेने का सुनहरा मौका है, दरसअल, कंपनी ने इसके एंट्री लेवल Sport वेरिएंट पर 1.7 लाख रुपये कम कर दिए गए हैं। पहले यह 20.69 लाख रुपये में मिलती थी, जो अब 18.99 लाख रुपये में मिल रही है। इसके अलावा कंपनी ने अपने अन्य पांच वेरिएंट Longitude, Night Eagle, Limited, Black Shark और Model S पर 14000 हजार रुपये बढ़ा दिए हैं।

 

 

Jeep Compass  में मिलता है फ्रंट व्हील ड्राइव और 4×4 ड्राइव व्हील

बता दें कार में फ्रंट व्हील ड्राइव और 4×4 ड्राइव व्हील मिलता है, इसके Compass Model S ऑटोमैटिक में 4×4 ड्राइव व्हील और अन्य वेरिएंट में फ्रंट व्हील ड्राइव आता है। इस जबरदस्त कार में 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन ऑफर किया जा रहा है। कार में कंपनी 2.0 लीटर डीजल इंजन को भी ऑफर करती है। इसें 6 स्पीड मैनुअल और 9 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो इसे हाई स्पीड जनरेट करने में मदद करता है। यह कार सड़क पर 170 hp की पावर और 350Nm, का टॉर्क जनरेट करती है।

विज्ञापन

Jeep Compass में सात वेरिएंट और 18-इंच के अलॉय व्हील

Jeep Compass में सात वेरिएंट स्पोर्ट, लॉन्गिट्यूड, नाइट ईगल, लॉन्गिट्यूड (O), ब्लैक शार्क, लिमिटेड (O) और मॉडल S (O) आते हैं। इस एसयूवी में सिग्नेचर सेवन-स्लैट फ्रंट ग्रिल दी गई है, जिसमें क्रोम इन्सर्ट है। यह ग्रिल इसके लुक्स को बढ़ाती है। इस धांसू एसयूवी में इंटीग्रेटेड LED DRLs के साथ स्लीक LED हेडलैंप दिए गए हैं, जो इसके लुक्स को स्टाइलिश बनाते हैं। कार के बंपर में ब्लैक हॉरिजॉन्टल एयर इनटेक दिए गए हैं जिसके दोनों ओर LED फॉग लैंप हैं। यह कार 18-इंच के अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर के साथ आती है।

 

Jeep Compass

विज्ञापन

 

Jeep Compass में आते हैं ये फीचर्स

  • पैनोरमिक सनरूफ और फ्लोटिंग 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
  • इसमें ऑल-डिजिटल 10.2-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आता है, जिससे इसका ड्राइविंग एक्सपीरियंस एन्हांस होता है।
  • कार में तीन-स्पोक लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील मिलता है।
  • केबिन में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग का फीचर है।
  • कार में फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं।
  • 360-डिग्री कैमरा सेटअप और पावर टेलगेट।
  • कार में क्रूज कंट्रोल और 8वे पावर-एडजेस्टेबल फ्रंट सीटें दी गई हैं।

 

Jeep Compass

 

 

कार को Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग

Jeep Compass बाजार में Hyundai Tucson, Jeep Meridian, Mahindra XUV 700 और Tata Harrier से कम्पीट करता है। कार को Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इसे टक्कर देने वाली Tata Harrier की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर का डीजल इंजन ऑफर किया जाता है। इस बिग साइज कार में 12.3-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो का ऑप्शन आता है। यह कार एंडवास्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के साथ आती है, ये सिस्टम सेंसर से चलता है और किसी अन्य वाहन के पास आने पर अलर्ट जारी करता है।

विज्ञापन

 

 

Tata की कार में ये सब भी मिलता है

  • 6 स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है
  • इसमें पांच वेरिएंट स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर, फियरलेस और डार्क एडिशन आते हैं।
  • कार में बॉडी कलर फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम
  • कार में 19 इंच के अलॉय व्हील और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट के साथ आती है।
  • सात एयरबैग और पैनोरमिक सनरूफ
  • यह कार 168 बीएचपी की पावर देती है
  • कार के आगे और पीछे एलईडी लाइट बार दी गई है

 

ये भी पढ़ें: Tata Harrier EV होगी लॉन्च, Mahindra की इस SUV को देगी टक्कर

ये भी पढ़ें: Tata Nexon CNG 27 जून को होगी लॉन्च, उससे पहले जान लें क्या नेक्सन से बेहतर हैं ये 5 ऑप्शन?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Kia Carnival का अपडेट वर्जन जल्द होगा लॉन्च, Nissan X-Trail भी इंडिया में आने को तैयार 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola