Cruiser Bike: क्रूजर बाइक हमेशा युवा वर्ग में अपना क्रेज रखती हैं। इस सेगमेंट में एक धाकड़ बाइक है Jawa Perak.डॉर्क रंग में यह बाइक बुलेट को टक्कर देती है। इस बाइक को खासकर लॉन्च रूट के हिसाब से कम्फर्ट और हाई परफॉमेंस बनाया गया है।
मिलता है 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
Jawa Perak में मिलते वाला दमदार 334 cc का इंजन इसका अट्रैक्शन है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जिससे यह बाइक हाई पावर जेनरेट करती है। इसके लुक्स को देखते हुए बाइक का वजन भी महज 185 kg का है। कम वजन इसे खराब रास्तों पर चलना आसान बनाते हैं। कम हाइट वाले राइडर को इसे नियंत्रित करने में कोई परेशानी नहीं होती।
बड़ा 13.2 लीटर का फ्यूल टैंक
जावा पेराक में लंबी दूरी के सफर के लिए बड़ा 13.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसकी सीट हाइट 750 mm की है। यह बाइक 30.2 bhp की अधिकतम पावर जेनरेट करती है। यह क्रूजर बाइक शुरुआती कीमत 2,49,361 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
दो वेरिएंट और एंटी लॉकिंग सिस्टम
इसके फिलहाल दो वेरिएंट हैं और इसमें एक ही कलर ऑप्शन मिलता है। इस मोटरसाइकिल का टॉप मॉडल 2,55,872 एक्स शोरूम में मिलता है। Jawa Perak 32.74 Nm का टॉर्क देता है। सेफ्टी के लिए इस बाइक के फ्रंट और रियर पहियों में डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें एंटी लॉकिंग सिस्टम भी मिलता है, जो चालक को सुरक्षित बनाता है।
टैन-ब्राउन लेदर सीट देती है क्लासिक लुक
Jawa Perak में लंबा व्हीलबेस के साथ लो-स्लंग प्रोफ़ाइल मिलता है। यह मैट ब्लैक-ग्रे पेंट जॉब के साथ काले रंग की थीम में मिलती है। फ्यूल टैंक, साइड पैनल और फेंडर पर गोल्ड पिनस्ट्रिपिंग को स्टाइलिश बनाया गया है। इसमें टैन-ब्राउन लेदर सीट मिलती है, जो इसे क्लासिक लुक देती है।
और पढ़िए – Toyota का नया धमाका, C-HR मॉडल टेस्टिंग के दौरान हुआ स्पॉट
आरामदायक सफर के लिए धाकड़ सस्पेंशन यूनिट
जावा पेराक में एलईडी टेल लैंप को छोड़कर चारों ओर पारंपरिक हलोजन लैंप दिए गए हैं। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक सर्कुलर यूनिट के साथ आता है। इसमें ओडोमीटर के लिए एक छोटी डिजिटल यूनिट है जिसे जावा स्टैंडर्ड से लिया गया है। मोटरसाइकिल आगे की ओर टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की सीट के नीचे एक मोनोशॉक माउंट सस्पेंशन मिलता है। बाजार में यह बाइक Royal Enfield Classic 500 को टक्कर देती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
28 mins agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
5 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
22 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines