नई दिल्ली. साल 2026 ऑटो इंडस्ट्री के लिए काफी जबरदस्त देखने को मिल रहा है. घरेलू बाजार में अगर हम जनवरी महीने की बिक्री देखें तो सभी सेगमेंट्स चाहें वो टू-व्हीलर हो या फोर-व्हीलर हर जगह बिक्री में जबरदस्त इजाफा देखा गया है. कंपनियों ने जनवरी महीने में करीब 27,20,881 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री की है. कोविड-19 महामारी के बाद इंडियन ऑटोमोटिव इंडस्ट्री ने जनवरी 2026 में अब तक के सबसे ज्यादा वाहन बेचे हैं.
हुंडई मोटर इंडिया, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और महिंद्रा ने तो अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री की है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी 2026 में 185,943 यूनिट्स के साथ कुछ खास तो नहीं लेकिन जनवरी 2025 में बेची गईं 185,151 यूनिट्स के मुकाबले थोड़ी सी बढ़त जरूर हासिल की है. हालांकि, अगर कुल बिक्री की बात करें तो 2,36,963 यूनिट्स बेची गई हैं जिसमें (PV+LCV+OEM+Exports) शामिल है.
कंपनी ने बुकिंग में 25 फीसदी की बढ़ोतरी भी हासिल की है और कह सकते हो कि आने वाले कुछ महीनों में गाड़ियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है क्योंकि कच्चे माल सहित प्लेटिनम, एल्यूमीनियम, कॉपर और रेयर-अर्थ एलिमेंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स दूसरे स्थान पर मौजूद है और साल-दर-साल के हिसाब से कंपनी ने 46.1 फीसदी की बढ़त के साथ 70,222 यूनिट्स की बिक्री की है. जनवरी 2026 में टाटा पंच का फेसलिफ्ट वर्जन आया और यह गाड़ी कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार्स में से एक है.
महिंद्रा एंड महिंद्रा तीसरे स्थान पर मौजूद है और जनवरी महीने में कंपनी ने 63,510 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि जनवरी 2025 में बेची गईं 50,659 यूनिट्स के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा है. जनवरी महीने में सबसे खास बात तो यह कि हाल ही में लॉन्च हुई XUV 7X0 और XEV 9S ने 93,689 बुकिंग्स का आंकड़ा हासिल किया और कुल मिलाकर करीब 20,500 करोड़ रुपये की बुकिंग हासिल की है.
हुंडई मोटर इंडिया जनवरी 2026 में 59,107 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है और कंपनी ने इस बार अब तक की सबसे ज्यादा गाड़ियां बेची हैं. घरेलू बिक्री के साथ अगर हम इसमें निर्यात भी शामिल कर दें तो जनवरी 2026 में 73,137 यूनिट्स कंपनी ने बेची हैं.
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर 30,630 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है जबकि जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 26,178 यूनिट्स का रहा था.
किआ इंडिया की बात करें तो कंपनी ने जनवरी 2026 में 27,603 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि जनवरी 2025 में बेची गईं 25,025 यूनिट्स के मुकाबले 10.3 फीसदी ज्यादा है.
स्कोडा इंडिया ने जनवरी महीने में साल-दर-साल की बिक्री में 39 फीसदी की बढ़त के साथ 5,739 कारें बेची हैं.
JSW MG Motor ने साल-दर-साल में 9 फीसदी की बढ़त के साथ 4,843 यूनिट्स की बिक्री की है.
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
8 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
10 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
11 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines