Isuzu ने लगाया मानसून कैंप, जानें कैसे उठाए इस ऑफर का फायदा?

Isuzu V-Cross

Isuzu V-Cross

विज्ञापन

Isuzu I-Care Monsoon Camp: इसुजु ने ग्राहकों के लिए मानसून सर्विस कैंप लगाया है। आपकी कार के लिए यह सर्विस कैंप 10 से 22 जुलाई कुल 12 दिनों के लिए लगाया गया है। इस कैंप का फायदा उठाने के लिए आपको अपने नजदीकी अधिकृत डीलरशिप पर जाना होगा। किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए अपनी सर्विस शेड्यूल करवा लें। इसके लिए अपने डीलरशिप पर फोन या ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

व्हीकल की कम्पलीट जांच होगी 

इसुजु मोटर्स इंडिया ने अपने देश भर के ग्राहकों के लिए मानसून का तोहफा दिया है। कंपनी की तरफ से अपने डीलरशिप पर Isuzu I-Care monsoon camp लगाया गया है। इस कैंप में कंपनी आपकी कार की कुल करीब 37-पॉइंट की जांच करेगी।

Advertisment

लेबर चार्ज पर 10 फीसदी का डिस्काउंट

जानकारी के अनुसार कैंप में लेबर चार्ज पर 10 फीसदी का डिस्काउंट, कार पार्ट्स, लुब्रीकेंट्स और फ्लूइड्स पर 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा रोड साइड असिस्टेंस प्यान खरीदने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। बता दें Isuzu V-Cross का लोगों में काफी क्रेज है। इसमें 1898 cc का दमदार डीजन इंजन मिलता है। यह इंजन 160.92 Bhp की पावर देता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प है। यह फाइव सीटर BS6 एसयूवी है। बाजार में यह शुरूआती कीमत 23.50 लाख एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें Z और Z Prestige दो ट्रिम मिलते हैं।

2 व्हील और 4 व्हील दोनों ड्राइव ऑप्शन

V-Cross में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 2 व्हील और 4 व्हील दोनों ड्राइव ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम six-way adjustable driver seat, ORVMs, क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग mounted कंट्रोल, LED हैंडलैंप मिलते हैं। इसके अलावा इसमें हिल स्टार्ट, रियर व्यू कैमरा आदि फीचर्स हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ