Monsoon car ready: देश के कई राज्यों में बारिश शुरू हो गई है। मानसून ने दस्तक दे दी है। अब ऐसे में अगर आप अपनी कार का रेगुलर इस्तेमाल करते हैं तो बारिश में गाड़ी का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है, वरना में गाड़ी चलाते समय आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे ज्यादा गाड़ियां बारिश के दिनों में ही ब्रेक डाउन का शिकार होती हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ बेसिक और बेहद जरूरी बातों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
वाइपर्स चेक करें
बारिश में सबसे ज्यादा वाइपर्स का इस्तेमाल होता है, इनके बिना गाड़ी चलाना आसान नहीं है। इसलिए सबसे पहले अपनी गाड़ी के दोनों वाईपर्स को ठीक से चेक करें, अगर ये खराब हो गये हैं या इनके रबर घिस गये हैं तो उन्हें चेंज कर लें। इतना ही नहीं तपती गर्मी में वाइपर्स के रबर कई बार सख़्त हो जाते हैं और बारिश में ये ठीक से काम नहीं करते। अगर वाइपर्स ठीक से काम करते तो विज़िबिलिटी में कोई दिक्कत नहीं होगी। रियर वाइपर हो, तो उसे भी ज़रूर जांच लें।
स्पेयर टायर चेक करें
बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा टायर्स पंचर होते हैं। इसलिए अपनी कार में एक स्पेयर टायर जरूर रखें। ध्यान रहे टायर सही हो और हवा भी उसमें बराबर रहे। इसके अलावा गाड़ी के सभी टायर्स को ठीक से चेक करें। कम होने पर भरवा कर ही रखें। अगर टायर घिस गया हो या उसमें लाइन्स दिखने लगे तो उसे बदल लें। स्पेयर टायर के रिम पर जंग नजर आये तो इसे ठीक करें। याद रहे, अगर टायर सही है तो बारिश में आपको मुश्किल में नहीं फंसेंगे।
हेडलाइट्स और टेललाइट्स की जांच करें
बारिश में मौसम में जल्दी अंधेरा हो जाता है, जिसकी वजह से विज़िबिलिटी पर असर पड़ता है। ऐसे में गाड़ी चलाना काफी मुश्किल भरा तब हो जाता है जब कार की हेड लाइट्स की रोशिनी कम हो। समय के साथ अक्सर इनकी रोशिनी कमजोर होने लगती है। इसलिये हेडलाइट्स की जांच करें।
इसके अथ ही टेललाइट्स की भी जांच जरूरी है, ताकि पीछे से आ रहे वाहन को आपके होने का अंदाजा लग सके। इसके साथ ही गाड़ी के ब्रेक पर ध्यान दें। अगर ब्रेक शू घिस गये हैं तो इन्हें चेंज करवा लें। बारिश के समय अपनी गाड़ी पर कभी कवर न चढ़ाए, इससे नमी पैदा हो सकती है और कुछ पार्ट्स जंग की चपेट में आ सकते हैं। अगर आप इन टिप्स को फ़ॉलो करते हैं तो गाड़ी को मॉनसून में भी दुरुस्त रख पाएंगे।
यह भी पढ़ें: 3.50 लाख के डिस्काउंट पर घर लाएं Mahindra Thar, स्टॉक खत्म होने से पहले उठा लो फायदा
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
12 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
15 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
17 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines