हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

जुपिटर और एक्सेस की जगह धड़ल्ले से बिका ये स्कूटर, इस वजह से हो रही है बिक्री

फ़रवरी महीने की सेल्स रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें बेस्ट सेलिंग 3 स्कूटर भी शामिल है, इस रिपोर्ट में हम इन्हीं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जानिये कौन सा स्कूटर नंबर एक पर है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

Best Selling Scooters: भारत में स्कूटर सेगमेंट अब काफी बड़ा हो गया है। आये दिन नए-नए मॉडल लॉन्च हो रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद भी तीन ऐसे स्कूटर हैं जिनकी बिक्री का कोई तोड़ नज़र नही आ रहा है। हर दिन इनकी बिक्री बढ़ रही है। फ़रवरी महीने की सेल्स रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें बेस्ट सेलिंग 3 स्कूटर भी शामिल हैं और इस रिपोर्ट में हम आपको इन्हीं के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन स्कूटर्स के बारे में हम जानकारी दे रहे हैं वो हैं होंडा एक्टिवा, टीवीएस जुपिटर और सुजुकी एक्सेस । आइये जानते हैं कौन है नंबर एक पर…

Honda Activa बना सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर

पिछले महीने होंडा एक्टिवा की कुल 2,00,134 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि बीते साल फ़रवरी में कंपनी ने इसकी कुल 1,74,503 यूनिट्स की बिक्री की थी वहीं TVS Jupiter की कुल 73,860 यूनिट्स की बिक्री हुई जिससे यह दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया है और 56,473 यूनिट्स की बिक्री के साथ सुजुकी एक्सेस तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया है।

होंडा एक्टिवा क्यों बिकता है सबसे ज्यादा

होंडा एक्टिवा पहला बिना गियर वाला स्कूटर था, लगातार कंपनी ने इसे बेहतर किया है। ग्राहकों का भरोसा भी इस स्कूटर पर से कम नहीं हुआ। यह किफायती होने के साथ आरामदायक भी है। इसलिए इसकी बिक्री आज भी सबसे ज्यादा होती है। इस स्कूटर को मेल-फीमेल दोनों आसानी से चला सकते हैं साथ ही बड़ी उम्र के लोग भी इसकी राइड का मज़ा ले सकते हैं।

इंजन और पावर

बात इंजन की होंडा एक्टिवा में 109.51cc इंजन लगा हैं जोकि 7.79PS की पावर और 8.79Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन अब बेहतर माइलेज भी ऑफर करता है। यह इंजन साइलेंट स्टार्ट होता है और बिना शोर किये चलता है। होंडा एक्टिवा 6G की कीमत 76,324. रुपये से शुरू होती है। स्कूटर का स्टाइल खास है और यह काफी आरामदायक भी है।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें