देखते ही देखते हवा में उछलकर घर में जा घुसी तेज रफ्तार कार, देखें वीडियो

Instagram reels news in hindi: इस वीडियो पर अब तक 7.5 मिलियन व्यू हो चुके हैं। वीडियो पर अब तक करीब 1.53 लाख लाइक आ चुके हैं।

instagram reels trending video A speeding car jumped off the road and entered the house

instagram reels

विज्ञापन

Instagram reels news in hindi: सोशल मीडिया पर अकसर तेज रफ्तार कारों के वीडियो वायरल होते हैं। ऐसी ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर वायरल है। इस वीडियो में एक तेज रफ्तार कार देखते ही देखते उछलकर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस जाती है। नेटिजन्स इस कार को काफी पसंद कर रहे हैं। जमकर इसे देख व शेयर कर रहें हैं। आइए पहले आप भी देखिए यह वीडियो

विज्ञापन

वीडियो पर अब तक 7.5 मिलियन व्यू हो चुके हैं

इस वीडियो पर अब तक 7.5 मिलियन व्यू हो चुके हैं। लोग बार-बार इस वीडियो को देखे रहे हैं। वीडियो पर अब तक करीब 1.53 लाख लाइक आ चुके हैं। वीडियो में एक सफेद रंग की एसयूवी कार दिख रही है। तेज रफ्तार में कार पर उसका ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाता है। अनबैलेंस कार सड़क किनारे स्थिति एक घर के ग्राउंड फ्लोर पर चढ़ जाती है। तेज स्पीड में कार गेट के अंदर जाकर रुकती है। वीडियो पर जमकर लोग कमेंट कर रहे हैं। कमेंट करने वाले लोग ड्राइवर का हालचाल पूछ रहे हैं। यह सब इतनी तेज हुआ कि आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन चालक भी कुछ समझ नहीं पाए।

 

https://www.instagram.com/reel/CyLRPqjK4yg/?igsh=MWFkbzhsbzdmM2RnbQ%3D%3D

विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए खुले नाले पर दोड़ाई BMW कार 

एक अन्य वीडियो BMW कार की है। इस वीडियो में पुलिस की नाकाबंदी दिखाई पड़ रही है। तभी तेज रफ्तार BMW कार आती है, जब उसे मेन रोड से जाने का रास्ता नहीं मिलता तो वह सड़क किनारे खुले नाले के ऊपर कार चढ़ा देता है। इसके बाद कार ड्राइवर कुछ मीटर नाले के ऊपर कार दौड़ाता है, और फिर दोबारा मेन रोड पर आकर फरार हो जाता है। वीडियो में कार के पीछे पुलिसकर्मी भागते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो पर 5.29 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं। बड़े संख्या में लोग वीडियो को देख रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ