MG Cyberster ev: देश की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार की बुकिंग शुरू, फुल चार्ज में चलेगी 580 किलोमीटर
देश की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स ईवी MG Cyberster की बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक MG की डीलरशिप पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

MG Cyberster EV Booking: ऑटो एक्सपो 2025 में एक ऐसी कार भी आई थी जिसने अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचा था। हम बात कर रहे हैं देश की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स ईवी MG Cyberster के बारे में, जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक MG की डीलरशिप पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं। MG Cyberster का डिजाइन इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। आइये जानते हैं इस कार के फीचर्स से लेकर इस्क्की रेंज के बारे में..
MG Cyberster एक टू-सीटर कार है और इसमें दो मोटर दी गई हैं जो EV के चारों व्हील्स को पावर देती है। इस कार को 548 bhp की पावर और 725 Nm का टॉर्क मिलता है। यह कार 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। MG Cyberster में 77 kwh का लिथियम आयन बैटरी का पैक दिया है जो फुल चार्ज होने पर स्पोर्ट्स ईवी को 570 किमी की रेंज देती है।
MG Cyberster की स्पीड की बात करें तो ये स्पोर्ट्स ईवी 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं बैटरी बैकअप की बात करें तो MG Cyberster में 77 kwh का लिथियम आयन बैटरी का पैक दिया है जो फुल चार्ज होने पर स्पोर्ट्स ईवी को 580 किमी की रेंज देती है।
वहीं बात MG Cyberster के ग्लोबल वेरिएंट की करें तो इसमें 64 kwh की लिथियम आयन बैटरी दी है जो 519 किमी की रेंज देती है। इसमें लगी मोटर 296 bhp की पावर जनरेट करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में जो MG Cyberster ईवी पेश की जा रही है वो ज्यादा पावरफुल है।
फीचर्स की बात करें तो नई Cyberster ईवी में एडवांस्ड ट्रिपल डिजिटल स्क्रीन दी है। इस कार में 7.0 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक एक्स्ट्रा स्क्रीन दी है जो डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल के साथ पेयर की गई है। इसके जरिए आप AC कंट्रोल कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें मल्टी स्पोक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील है, जिसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑडियो सिस्टम दोनों को कंट्रोल किया जा सकता है।
सेफ्टी के लिए MG Cyberster EV में फोल्डेबल रूफ, मेमोरी फंक्शन, 6 साइड इलेक्ट्रिकल एडजस्टेबल हीटेड सीट और 8 स्पीकर वाला बोस ऑडियो सिस्टम दिया है। एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयरबैग्स और 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है।
Note: MG Cyberster EV की रेंज मीडिया रिपोर्ट्स पर बेस्ड है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: