Hyundai Creta ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक ही महीने में हुई छप्परफाड़ बिक्री
Hyundai की पॉपुलर एसयूवी Creta ने बिक्री में नया रिकॉर्ड बना लिया है। कंपनी के मुताबिक पिछले महीने क्रेटा की 18,522 यूनिट्स की बिक्री हुई।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Hyundai Creta Record sale: हुंडई मोटर इंडिया की सबसे पॉपुलर एसयूवी Creta ने बिक्री में नया रिकॉर्ड बना लिया है। कंपनी के मुताबिक पिछले महीने क्रेटा की 18,522 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस बिक्री में ICE क्रेटा और हाल ही में लॉन्च हुई क्रेटा इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल है। क्रेटा पेट्रोल वेरिएंट की कीमत एक्स-शोरूम 11.00 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि इलेक्ट्रिक क्रेटा की कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस समय इलेक्ट्रिक क्रेटा के बारे में लोग जानना चाहते हैं क्योंकि जिस प्राइस और ड्राइविंग रेंज में यह कार आई है, लोग इसे खरीदने के लिए तैयार हैं। आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में…
ऑटो एक्सपो 2025 में हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी नई क्रेटा इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया था। इसमें दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं। टाटा कर्व इलेक्ट्रिक और महिंद्रा BE6 से इस गाड़ी का सीधा मुकाबला है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग के साथ EBD, ADAS लेवल 2 , ABS, EBD, Hill Hold Assist और ESP जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

इस गाड़ी का डिजाइन और इंटीरियर साफ़ सुथरा सा है जो फैमिली क्लास को पसंद आएगा।। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

नई Creta Electric को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश गया है। इसमें एक 51.4kWh का बैटरी पैक होगा जो सिंगल चार्ज पर 472km की रेंज देगा। जबकि 42kWh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 390km की रेंज ऑफर करेगा।
DC चार्जिंग की मदद से 10%-80% चार्ज होने के लिए 58 मिनट का समय लगेगा। जबकि AC होम चार्जिंग की मदद से 10%-100% चार्ज होने पर 4 घंटे का समय लगेगा। सिर्फ 7.9 सेकंड्स में यह कार 0-100 km/h की रफ़्तार पकड़ सकती है। फैमिली के लिए Creta Electric एक परफेक्ट एसयूवी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: