Hyundai Venue S Plus: भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हुंडई वेन्यू (Venue) खूब पसंद की जाती है। इस गाड़ी की सबसे बड़ी खूबी इसका डिजाइन और फीचर्स है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अब कंपनी ने Venue का का नया मिड-स्पेक S(O) प्लस वेरिएंट को बाजार में उतारा है। नए वेरिएंट Venue S Plus को पेश किया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.36 लाख रुपये है। आपको बता दें कि इसे लोअर-स्पेक S और मिड-स्पेक S(O) वेरिएंट के बीच में लाया गया है। आइये जानते हैं कि इसमें क्या कुछ खास आपको मिलने वाला है।
इंजन और पावर
इंजन की बात करे तो Venue S Plus वेरिएंट में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83 PS की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कार में लगा यह इंजन हर तरह के मौसम में बेहतर प्रदर्शन करता है। इसका मुकाबला किआ सोनेट, मारुति ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV 3XO, निसान मैग्नाइट और रेनॉल्ट किगर से होगा।
Hyundai Venue S Plus के टॉप फीचर्स
- सनरूफ
- रियर AC वेंट
- 6 एयर बैग्स
- 8-इंच टचस्क्रीन
- ऑटो-हेडलाइट्स
- सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- Android Auto और Apple CarPlay
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
- EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
कितनी है कीमत ?
Hyundai Venue S Plus वेरिएंट की कीमत पिछले वाले S ट्रिम से 25,000 रुपये ज्यादा रखी है। वहीं, हाल में आई सनरूफ वाली S(O) प्लस वेरिएंट की कीमत S प्लस के मुकाबले 64,000 रुपये ज्यादा है। वैसे आपको बता दें वेन्यू की एक्स-शोरूम कीमत 7.94 लाख रुपये से लेकर 13.48 लाख रुपये तक है।
आ रही है नई अल्काजार
फैमिली क्लास को ध्यान में रखते हुए हुंडई भारत में अगले महीने अपनी 7 सीटर एसयूवी अल्काजार का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। नए मॉडल में भी क्रेटा की झलक साफ़ देखने को मिल सकती है। अल्काजार के साथ ही क्रेटा EV को भी लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 1 सितंबर से लागू हो रहा ये ट्रैफिक नियम, बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाएं सावधान!
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines