Hyundai Venue S(O) + variant: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी VENUE में एक और नया वेरिएंट S(O) + जोड़ दिया है। इस वेरिएंट में आपको इलेक्ट्रिक सनरूफ की सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि Venue का SX(O) वेरिएंट पहले से ही उपलब्ध है। कंपनी ने इस नए वेरिएंट को इसलिए पेश किया है ताकि ग्राहकों को सनरूफ की सुविधा मिल सके। आजकल ये फीचर कारों में काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। आइये जानते हैं कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में…
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो Venue S (O) Plus वेरिएंट में 1197cc का Kappa MPi Petrol लगा है जो 83PS की पावर और 114PS Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस वेरिएंट सिर्फ 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इंजन पावरफुल होने के साथ बढ़िया माइलेज भी ऑफर करता है। यह भारत के हर मौसम अच्छा प्रदर्शन करता है।
कीमत और फीचर्स
Hyundai Venue S(O) Plus वेरिएंट की कीमत 9,99,900 लाख रुपये है। इस वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलेगा ।बाकी इस गाड़ी के डिजाइन से लेकर से लेकर इंटीरियर और इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी अगर आपको Venue ने सनरूफ की जरूरत है तभी आप इस वेरिएंट को खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं।
इलेक्ट्रिक सनरूफ के अलावा नई Venue में TPMS हाईलाइन, ऑटोमैटिक हेडलैंप, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC),हिलस्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, 8 इंच का टचस्क्रीन जो वायरलैस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले और डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, रियर कैमरा और 3 पॉइंट्स सीट बेल्ट जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। ये सभी फीचर्स आपकी रोजाना यात्रा करने वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
Hyundai Venue S(O) Plus: डायमेंशन
| Overall Length | 3995mm |
| Overall Width | 1770mm |
| Overall Height | 1617mm |
| Wheelbase | 2500mm |
इनसे है मुकाबला
Hyundai Venue का सीधा मुकाबला Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon, Maruti Brezza, Nissan Magnite, Renault Kiger और Toyota Taisor जैसी दमदार SUVs से है। Venue की एक्स-शोरूम कीमत Rs 7.94 लाख रुपये से लेकर 13.48 लाख रुपये तक जाती है। Venue एक बढ़िया कॉम्पैक्ट एसयूवी है लेकिन पीछे बैठने वालों के लिए यह बहुत ज्यादा आरामदायक नहीं रहती। सिटी ड्राइव के लिए यह अच्छी है लेकिन लंबी दूरी पर थकान हो सकती है। देखना होगा ग्राहकों को वेन्यू का नया वेरिएंट कितना पसंद आयेगा।
यह भी पढ़ें: दो छोटे CNG सिलेंडर के साथ Hyundai Grand i10 Nios हुई लॉन्च, अब बूट स्पेस की टेंशन खत्म
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
2 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
22 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines