Hyundai Venue N Line: हुंडई मोटर्स अगले महीने एक दमदार SUV को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कुछ ही समय पहले कंपनी ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Venue Facelift और प्रीमियम SUV Hyundai Tucson को लॉन्च किया था। अब इसी क्रम में कंपनी अपनी नई Hyundai Venue N लाइन को 6 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। आगामी एसयूवी में बेहतर लुक के साथ कई खास फीचर्स दिए जाएगें। आपको बता दे कि पिछले काफी समय से वेन्यू एन लाइन एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। Hyundai India वेन्यू N लाइन के जरिए अपनी N लाइन कारों में एक और नया अध्याय जोड़ने जा रही है। आइए जानते कि आने वाली हुंडई की इस कार की खासयितें-
और पढ़िए – Ola Electric Car: सिंगल चार्ज में 500 किमी तक दौड़ेगी ओला की ये स्पोर्टी कार, जानें कीमत
Hyundai Venue N Line: Engine
Hyundai Venue N Line 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में आएगी, जो कि 118 बीएचपी की पॉवर और 172 एनएम का टार्क उत्पन्न करने में सक्षम है। जानकारी के मुताबिक इस कार को 7 स्पीड DCT ऑटोमैटिक और 6 स्पीड IMT ट्रांसमिशन ऑप्शन में बाजार मे उतारा जा सकता है। वेन्यू एन-लाइन में हेडलैम्प्स और टेललैंप्स के साथ साथ नए अलॉय व्हील्स भी शामिल होंगे। इसके अलावा इसमें फ्रंट फेंडर पर एन-लाइन बैजिंग, डुअल एग्जॉस्ट, फ्रंट बंपर के नीचे स्पोर्टी रेड एक्सेंट भी शामिल हैं।
और पढ़िए – 2022 Mahindra Scorpio Classic: महिंद्रा की दमदार स्कॉर्पियो क्लासिक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Hyundai Venue N Line: Features
Hyundai Venue N लाइन को N6 और N8 जैसे कई ट्रिम्स में पेश किए जाने किए जाने की संभावना हैं। इसमें 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस Android Auto, पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, प्रीमियम साउंड सिस्टम, एप्पल कार प्ले जैसी बेहद खास फीचर्स दी जाएंगी।
Hyundai Venue N Line की संभावित कीमतों की बात करें तो भारतीय बाजार में इसकी शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये तक हो सकती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
13 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
15 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
17 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
18 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
20 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines