---विज्ञापन---

ऑटो

Hyundai की इस 5 सीटर कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और सनरूफ, कीमत 10 लाख से शुरू

Hyundai Venue में 8.0 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, कार में पावर ओआरवीएम हैं। यह कार LED DRLs और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।

Hyundai Venue Compact Suv car: इन दिनों बाजार में 10 लाख तक की कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों का क्रेज है। इसी सेगमेंट में साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई की स्मार्ट कार है Venue.

Hyundai Venue की अप्रैल 2024 में कुल 9120 यूनिट्स की सेल हुई है। कंपनी अपनी इस 5 सीटर कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों इंजन ट्रांसमिशन ऑफर कर रही है। कार के टॉप वेरिएंट में सनरूफ का भी ऑप्शन मिलता है।

---विज्ञापन---

8.0 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Venue का बेस मॉडल 9.67 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है, इसका टॉप मॉडल 16.81 लाख रुपये एक्स शोरूम में अवेलेबल है। कार में 8.0 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इसके इंटीरियर को हाई क्लास बनाता है।

---विज्ञापन---

अलॉय व्हील और एडवांस फीचर्स

इस कार में सीएनजी इंजन नहीं आता है, कंपनी का दावा है कि इसका पेट्रोल वर्जन 23.4 kmpl तक की हाई माइलेज आसानी से निकाल लेता है। Venue में 998 सीसी से 1493 cc तक हाई पावर इंजन मिलता है। यह हाई स्पीड कार है, जिसके टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील आते हैं।

Hyundai Venue में मिलते हैं ये खास फीचर्स

  • 360-डिग्री कैमरा
  • 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क
  • पावर ओआरवीएम और LED DRLs
  • मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
  • छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
  • तीन ड्राइविंग मोड नॉर्मल इको और स्पोर्ट्स

कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

बाजार में Hyundai Venue का मुकाबला Maruti Brezza से है। ब्रेजा में 328 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, कार शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। कार में 9 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Toyota की इस कार में हाई क्लास लुक, जबरदस्त इंटीरियर और 28 की माइलेज, कीमत 10 लाख से कम

ये भी पढ़ें: Hero लेकर आ रहा नया स्कूटर, 14 इंच के अलॉय, 125cc का धाकड़ इंजन और कीमत बस…

---विज्ञापन---
First published on: May 14, 2024 06:44 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola